Independence Day पर घर से निकलने का नहीं है मूड, OTT पर ये नई फिल्में बनाएगी आपका दिन एंटरटेनिंग

Updated:
विज्ञापन

भारत भाग्य विधाता, द ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2 और रीचर सीजन 4, फोटो- इंस्टाग्राम

Movies To Watch On Independence Day: स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी को अगर आप बिना किसी भागदौड़ के एंटरटेनिंग बनाना चाहते हैं, तो OTT पर मौजूद इन फिल्मों के देख सकते हैं.

विज्ञापन

Movies To Watch On Independence Day: अगर इस स्वतंत्रता दिवस पर बाहर जाने के बजाय घर पर चिल करने का प्लान है, तो OTT पर कई नई धांसू फिल्में रिलीज हुई है. जिसमें एक्शन, थ्रिल, रोमांस और रियल लाइफ इंस्पिरेशन सबका डोज मिलेगा.

भारत भाग्य विधाता (Bharat Bhhagya Viddhaata)

ओटीटी- ZEE5

26/11 मुंबई आतंकी हमलों की दर्दनाक बैकग्राउंड पर बनी भारत भाग्य विधाता उन गुमनाम हीरोज की कहानी सामने लाती है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की जिंदगी बचाने के लिए मोर्चा संभाला था. कहानी मुंबई के कामा और अल्बलेस अस्पताल में सेट है, जहां नर्स, वार्ड बॉय, सफाईकर्मी, सिक्योरिटी स्टाफ और अस्पताल के दूसरे कर्मचारियों ने मुश्किल हालात में मरीजों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाई.

द ट्रेटर्स सीजन 2 (The Traitors Season 2)

ओटीटी- Prime Video

अगर आपको गेम, माइंड गेम्स और भरपूर धोखे वाला कंटेंट पसंद है, तो द ट्रेटर्स सीजन 2 आपकी वॉचलिस्ट में होना चाहिए. करण जौहर के होस्ट किए इस सीजन में 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे पर भरोसा करने और उसी भरोसे को तोड़ने के खेल में उतरते हैं.

रीचर सीजन 4 (Reacher Season 4)

ओटीटी- Prime Video

एक्शन और थ्रिलर के फैंस के लिए रीचर सीजन 4 एक दमदार ऑप्शन है. जैक रीचर की जिंदगी तब एक नए खतरनाक मिशन में फंस जाती है, जब फिलाडेल्फिया की सबवे में एक अजनबी से हुई मुलाकात एक जानलेवा मोड़ ले लेती है.

कॉकटेल 2 (Cocktail 2)

ओटीटी- Netflix

रोमांस और ड्रामा के साथ थोड़ा ट्विस्ट चाहिए तो कॉकटेल 2 ट्राई कर सकते हैं. 10 साल से रिलेशनशिप में रह रहे दिया और कुणाल की जिंदगी उस वक्त बदल जाती है, जब उनकी पुरानी दोस्त एली अचानक वापस लौटती है. पुराने इमोशंस फिर से सामने आते हैं और रिश्तों में नए सवाल खड़े होने लगते हैं. होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं.

डोंट से गुड लक (Don’t Say Good Luck)

ओटीटी- Netflix

टीनएज ड्रामा और फैमिली कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए डोंट से गुड लक एक ऑप्शन है. सोफी को स्कूल म्यूजिकल में लीड रोल मिलने के बाद लगता है कि अब उसका सपना पूरा होने वाला है, लेकिन तभी घर की परेशानियां उसकी जिंदगी को पूरी तरह उलझा देती हैं.

आखिरी सवाल (Aakri Sawaal)

ओटीटी- Lionsgate Play

अगर आपको सोशल और आइडियोलॉजिकल ड्रामा पसंद है, तो आखिरी सवाल देख सकते हैं. फिल्म में प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी अपनी मान्यताओं पर पूरी तरह विश्वास करते हैं, लेकिन उनके स्टूडेंट विक्की के साथ हुआ एक विवाद उनके विचारों को सवालों के घेरे में ला देता है. फिल्म में संजय दत्त और नमाशी चक्रवर्ती अहम भूमिकाओं में हैं.

ये भी पढ़ें: थिएटर में मिस हो गई 'Cocktail 2'? जानें किस OTT प्लेटफॉर्म पर और कब होगी स्ट्रीम

ये भी पढ़ें: आतंक के बीच जिंदगी की जंग दिखाती है ‘भारत भाग्य विधाता’, दिल छू जाएगी कहानी


विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola