Awarapan 2 Box Office Collection Day 1: इमरान हाशमी की फिल्म ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई, ओपनिंग डे पर छाप डाले इतने करोड़

Updated:
विज्ञापन

आवारापन 2 फिल्म का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

Awarapan 2 Box Office Collection Day 1: इमरान हाशमी और दिशा पटानी की फिल्म आवारापन 2 थियेटर्स में आ चुकी है. टिकट खिड़की पर ये ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर इसने कितने करोड़ की कमाई की.

विज्ञापन

Awarapan 2 Box Office Collection Day 1: इमरान हाशमी जब शिवम पंडित बनकर थियेटर्स में लौटे, तो फैंस सुपर एक्साइटेड हो गए. रोमांटिक ड्रामा को ओपनिंग डे पर जबरदस्त रिस्पांस मिला है. इसने सनी देओल के बंटवारा 1947 को पछाड़ दिया है.

विज्ञापन

Awarapan 2 Opening Day Collection: ओपनिंग डे पर आवारापन 2 ने रचा इतिहास

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक आवारापन 2 ने ओपनिंग डे पर धमाकेदार शुरुआत कर दी है. फिल्म ने 9,033 शोज़ से करीब 21 करोड़ नेट की कमाई की. इसी के साथ भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 25.20 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि नेट कलेक्शन भी 21 करोड़ रहा. वहीं ओवरसीज़ मार्केट से फिल्म ने करीब 2 करोड़ ग्रॉस बटोरे हैं. यानी पहले दिन मूवी का टोटल वर्ल्डवाइड ग्रॉस 27.20 करोड़ हो गया है.

Film critic Reviews Awarapan 2: फिल्म क्रिटिक ने आवारापन 2 का किया रिव्यू

फिल्म क्रिटिक सुमित कडेल ने ‘आवारापन 2’ का एक्स पर रिव्यू किया. उन्होंने रोमांटिक ड्रामा को सुपर-डुपर हिट बताया और कहा कि फिल्म आगे चलकर ब्लॉकबस्टर बन सकती है. उनका मानना है कि अगर मूवी की कमाई इसी रफ्तार से आगे बढ़ती है, तो यह इमरान हाशमी को 150-200 करोड़ रुपये के नेट क्लब में भी पहुंचा सकती है. सुमित ने नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन की तारीफ की. उनके मुताबिक फिल्म उस नॉस्टैल्जिया को स्क्रीन पर वापस लाने में कामयाब रहती है, जिसकी उम्मीद फैंस कर रहे थे.

View on Instagram

About Awarapan 2: आवारापन 2 के बारे में

नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी ‘आवारापन 2’ को विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर अपने पॉपुलर किरदार शिवम पंडित के रोल में लौटे हैं. उनके साथ शबाना आजमी, दिशा पाटनी और सुविंदर विक्की भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिले-जुले रिएक्शन मिले.

View on Instagram

ये भी पढ़ें: आवारापन 2 का चला जादू या हुई फेल? नेटिजन्स बोले- 150-200 करोड़ क्लब में एंट्री वाली फिल्म

ये भी पढ़ें: बंटवारा 1947 में 'माई', आवारापन 2 में विलेन... एक ही दिन दो फिल्मों के क्लैश पर शबाना आजमी ने तोड़ी चुप्पी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola