आवारापन 2 का चला जादू या हुई फेल? नेटिजन्स बोले- 150-200 करोड़ क्लब में एंट्री वाली फिल्म

Updated:
विज्ञापन

आवारापन 2 फिल्म का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

Awarapan 2 X Review: इमरान हाशमी की आवारापन 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. एक यूजर ने लिखा, ''फिल्म के सुपर-डुपर हिट होने की पूरी संभावना नजर आती है. 150-200 करोड़ नेट क्लब में एंट्री दिलाने वाली यह बन सकती है.''

विज्ञापन

Awarapan 2 X Review: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी 'आवारापन 2' में दोबारा शिवम पंडित के किरदार में लौट आए हैं. फिल्म थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है और इसके साथ ही फैंस के बीच ये एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है कि क्या सीक्वल 2007 वाली फिल्म जैसा इमोशनल इम्पैक्ट क्रिएट कर पाएगा. फैंस और क्रिटिक्स रोमांटिक ड्रामा देखने के बाद अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं.

Taran Adarsh ​​Reviews Awarapan 2: तरण आदर्श ने आवारापन 2 का किया रिव्यू

फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने आवारापन 2 का रिव्यू करते हुए लिखा, ''स्मैश-हिट! 4 स्टार. करीब 17 साल बाद इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित बनकर लौटे हैं और उनकी वापसी सच में काफी दमदार है. फिल्म की पूरी कहानी का सबसे मजबूत हिस्सा इमरान ही हैं. मास मोमेंट्स + नॉस्टैल्जिया + इमोशन का ऐसा कॉम्बिनेशन है जो पुराने फैंस को काफी पसंद आ सकता है. इस बार कहानी का फोकस शिवम और एक बच्चे के रिश्ते पर रखा गया है. फिल्म की शुरुआत काफी इम्प्रेसिव है. बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे को शुरुआत से ही सामने रखा जाता है. शबाना आजमी को थोड़ा और स्क्रीन टाइम मिलता तो और मजा आता. पूरन गाब्बी खलनायक के रोल में जबरदस्त हैं.''

Emraan Hashmi Biggest Strength Of Awarapan 2: आवारापन 2 की सबसे बड़ी ताकत है इमरान हाशमी

सुमीत कडेल ने लिखा, ''पुरानी यादों का पूरा डोज... 3 स्टार.. आवारापन 2 एक ऐसी सीक्वल है, जो अपने पहले पार्ट की यादों को पूरी तरह सम्मान देती है. फिल्म का सबसे बड़ा गेम इसका नॉस्टैल्जिया फैक्टर है. कल्ट गाने ‘तो फिर आओ’ और ‘तेरा मेरा रिश्ता’ को जिस तरह इस्तेमाल किया गया है, वो पुराने फैंस को पूरी तरह एक्साइट कर देगा. इमरान हाशमी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं. दिशा पाटनी की एक्टिंग काफी कमजोर लगती है और उनके किरदार में जो ट्विस्ट रखा गया है. फिल्म के सुपर-डुपर हिट होने की पूरी संभावना नजर आती है और अगर ऑडियंस का कनेक्शन मजबूत रहा, तो यह ब्लॉकबस्टर तक पहुंच सकती है. फिल्म इमरान हाशमी को 150-200 करोड़ नेट क्लब में एंट्री दिलाने वाली फिल्म भी बन सकती है.''

एक फैन ने लिखा, 19 साल का इंतजार वसूल

सिद्धार्थ माथुर ने रिव्यू करते हुए लिखा, ''19 साल का इंतजार हुआ वसूल! करीब 19 साल के इंतजार के बाद आवारापन की दुनिया में वापसी हुई है और कहना पड़ेगा, इंतजार का पूरा पैसा वसूल हो गया! जैसे ही इमरान हाशमी स्क्रीन पर एंट्री लेते हैं, थिएटर का माहौल पूरी तरह बदल जाता है. दिशा पटानी इस फिल्म में अपने करियर की अब तक की सबसे बेहतर परफॉर्मेंस देती नजर आती हैं. अगर आपको पुरानी बॉलीवुड रोमांटिक-एक्शन फिल्में, दमदार डायलॉग्स, इमोशनल लव स्टोरी और इमरान हाशमी का पुराना अंदाज पसंद है, तो ये फिल्म आपके लिए फुल थिएटर ट्रीट है.''

ये भी पढ़ें: आवारापन 2 या बंटवारा 1947... पहले दिन कौन बॉक्स ऑफिस पर मचाएगा गदर, ट्रेड एक्सपर्ट ने बता दिया कलेक्शन

ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला: 'आवारापन 2' की तेज शुरुआत, 'बंटवारा 1947' से 8 साल बाद लौटीं प्रीति जिंटा


विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola