Batwara 1947 Movie Review: पहले ही दिन थिएटर्स से बाहर निकले दर्शक बोले "सनी पाजी ने फिर मचा दिया गदर"

Updated:
विज्ञापन

बंटवारा 1947 फिल्म का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

सनी देओल और प्रीति जिंटा की नई फिल्म 'बंटवारा 1947' दर्शकों के दिलों को छू रही है. फिल्म के पहले शो के बाद फैंस सनी देओल की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन

14 अगस्त को बॉलीवुड स्टार सनी देओल और प्रीति जिंटा की नई फिल्म 'बंटवारा 1947' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर लोगों में बहुत ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है. सुबह का पहला शो खत्म होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन आने लगे हैं. शुरुआती रिव्यूज में लोगों को फिल्म की कहानी, डायरेक्शन और खासकर सनी देओल की एक्टिंग बहुत पसंद आ रही है.

‘Batwara 1947 Fan Gives 4.5 Stars: फैन ने दिए 4.5 स्टार, बताया 'पैसा वसूल' फिल्म’

फिल्म का पहला शो देखने के बाद एक दर्शक ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह फिल्म पूरी तरह से 'पैसा वसूल' है. उसने इस फिल्म को 5 में से 4.5 स्टार की रेटिंग दी. फैन ने आगे लिखा कि सनी देओल ने एक बार फिर बड़े पर्दे पर पुराना 'गदर' वाला माहौल बना दिया है. उसने सभी लोगों से इस फिल्म को थिएटर में जाकर देखने की अपील की.

‘Batwara 1947 Fan Praises Sunny Deol’s Acting: सनी देओल की एक्टिंग की खूब हो रही तारीफ

फिल्म देखने के बाद लोग सबसे ज्यादा सनी देओल के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं. 1947 के बंटवारे जैसे भावुक विषय पर बनी इस फिल्म में सनी देओल का अंदाज दर्शकों के दिलों को छू रहा है. फैंस का कहना है कि जब भी देशभक्ति और इमोशनल कहानियों की बात आती है, तो सनी देओल का कोई मुकाबला नहीं है.

‘Batwara 1947’ Social Media Reaction: सोशल मीडिया पर कैसा है माहौल?

ट्विटर और इंस्टाग्राम पर इस फिल्म को लेकर काफी अच्छा माहौल बना हुआ है. हालांकि फिल्म कितनी कमाई करेगी, इसका पता शाम के शोज के बाद चलेगा, लेकिन पहले शो का रिस्पॉन्स फिल्म के मेकर्स के लिए बहुत अच्छी खबर है. आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले और राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों की तारीफ (Word of Mouth) के दम पर बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो सकती है.

'बंटवारा 1947' से जुड़ी बड़ी उम्मीदें

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के दर्द और मानवीय रिश्तों पर बनी एक बहुत ही भावुक फिल्म है. इसमें सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और करण देओल मुख्य रोल में हैं. इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही 65 हजार से ज्यादा टिकटें बेचीं और करीब 4.2 करोड़ रुपये की एडवांस कमाई की. भले ही शुरुआत में यह 'आवारापन 2' से थोड़ी पीछे रही, लेकिन फिल्म के जानकारों का मानना है कि इसकी बेहतरीन कहानी और दर्शकों की तारीफों के दम पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला: 'आवारापन 2' की तेज शुरुआत, 'बंटवारा 1947' से 8 साल बाद लौटीं प्रीति जिंटा

ये भी पढ़ें: Awarapan 2 vs Batwara 1947 Advance Booking : स्वतंत्रता दिवस पर इमरान और सनी देओल में टक्कर, जानें कौन आगे


विज्ञापन
Nikita Singh

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola