सोनू निगम ने खोला ऑटो-ट्यून का राज, बोले- मैंने भी अपने कुछ गानों में किया है इस्तेमाल

Updated:
विज्ञापन

सोनू निगम, फोटो- इंस्टाग्राम

दिग्गज गायक सोनू निगम ने स्वीकार किया है कि उन्होंने भी अपने कुछ गानों में ऑटो-ट्यून का इस्तेमाल किया है. उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल म्यूजिक के दौर में यह तकनीक क्यों जरूरी हो जाती है और इसकी क्या सीमाएं हैं.

विज्ञापन

दिग्गज गायक सोनू निगम ने स्वीकार किया है कि उन्होंने भी अपने कुछ गानों में ऑटो-ट्यून का इस्तेमाल किया है. हालांकि, सोनू ने इसके पीछे की वजह भी विस्तार से समझाई और बताया कि आज के डिजिटल म्यूजिक के दौर में यह तकनीक कई बार जरूरी हो जाती है.

सोनू निगम ने बताया क्यों करना पड़ता है ऑटो-ट्यून का इस्तेमाल

हाल ही में ‘गेम चेंजर्स’ पॉडकास्ट पर पहुंचे सोनू निगम ने ऑटो-ट्यून को लेकर खुलकर बात की. सोनू ने कहा, “ऑटो-ट्यून के दौर ने निश्चित तौर पर काफी बदलाव किए हैं. लोग इसके बारे में बहुत बुरा कहते हैं, लेकिन मैं कहता हूं कि जो भी हुआ है, अच्छा हुआ है. पहले आपको बिना ऑटो-ट्यून के गाना पड़ता था. हम खुशकिस्मत हैं कि हमने इसके बिना रियाज किया और अब हमें इसकी जरूरत नहीं पड़ती.”

View on Instagram

डिजिटल म्यूजिक में क्यों जरूरी हो जाता है ऑटो-ट्यून?

सोनू निगम ने समझाया कि पहले म्यूजिक रिकॉर्डिंग में लाइव इंस्ट्रूमेंट्स का काफी इस्तेमाल होता था. ऐसे में गायक की आवाज में हल्का उतार-चढ़ाव भी म्यूजिक के साथ स्वाभाविक रूप से मिल जाता था. उन्होंने कहा कि अब सब कुछ एक तय पिच यानी 440 Hz के हिसाब से चलता है. ऐसे में अगर आवाज थोड़ी भी सुर से हटती है तो वह पूरे डिजिटल ट्रैक में अलग सुनाई दे सकती है. सोनू ने बताया कि पहले लाइव म्यूजिक के साथ गायक अपनी आवाज को उसी हिसाब से एडजस्ट कर लेते थे. अब डिजिटल म्यूजिक में ऐसा करना मुश्किल है, इसलिए कई बार कच्ची आवाज भी अलग सुनाई देती है. ऐसे में ऑटो-ट्यून आवाज को सही पिच पर लाने में मदद करता है.

सोनू निगम ने सिंगर्स को दी ये जरूरी सलाह

हालांकि सोनू निगम ने ऑटो-ट्यून का समर्थन करते हुए इसकी एक सीमा भी बताई. सोनू ने कहा, “हमारी जिम्मेदारी है कि हम इन संसाधनों का इस्तेमाल उन लोगों की आवाज ठीक करने के लिए न करें, जो गा नहीं सकते. आप अपनी तरफ से 99 प्रतिशत दें और ऑटो-ट्यून की मदद से उसे 100 प्रतिशत तक पहुंचाएं.”

‘बंटवारा 1947’ में सोनू निगम ने गाया गाना

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू निगम की हालिया फिल्म परियोजनाओं में ‘बंटवारा 1947’ शामिल है. यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है. फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह समेत कई कलाकार नजर आएंगे. सोनू निगम ने फिल्म के लिए ‘तब्बसुम’ गाना गाया है.

ये भी पढ़ें: सर्जरी के दर्द में भी सोनू निगम ने लगाए सुर, ऑपरेशन थिएटर से Video Viral


विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola