हिप इंजरी के बाद बदली रश्मिका मंदाना की जिंदगी, विजय देवरकोंडा संग बिता रहीं सुकून के पल

Updated:
विज्ञापन

रश्मिका मंदाना, फोटो- इंस्टाग्राम

हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना काम से ब्रेक लेकर घर पर परिवार, अपने पेट ऑरा और पति विजय देवरकोंडा के साथ वक्त बिता रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इन दिनों की कुछ झलकियां शेयर की हैं, जिसमें उनकी लाइफ का एक बिल्कुल अलग और सुकून भरा अंदाज देखने को मिला.

विज्ञापन

हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना काम से ब्रेक लेकर घर पर परिवार, अपने पेट ऑरा और पति विजय देवरकोंडा के साथ वक्त बिता रही हैं. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इन दिनों की कुछ झलकियां शेयर की हैं, जिसमें उनकी लाइफ का एक बिल्कुल अलग और सुकून भरा अंदाज देखने को मिला.

हिप इंजरी के बाद ऐसी हो गई है रश्मिका की जिंदगी

रश्मिका मंदाना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में घर पर बिताए दिनों की तस्वीरें शेयर कीं. एक तस्वीर में वह ओवरसाइज टी-शर्ट और चश्मे में नजर आईं. तस्वीरों में वह अपने परिवार और पेट ऑरा के साथ समय बिताती दिखीं. इस दौरान उनके पति और अभिनेता विजय देवरकोंडा भी उनके साथ नजर आए. तस्वीरों के साथ रश्मिका ने बताया कि अगर वह इतने लंबे समय तक घर पर रहती हैं तो उनके दिन आमतौर पर ऐसे ही गुजरते हैं.

View on Instagram

रश्मिका ने लिखा- यही जिंदगी है

रश्मिका ने लिखा कि जब इंसान लगातार काम में व्यस्त रहता है तो धीमी जिंदगी डरावनी लगती है. लेकिन जब हालात आपको रुकने पर मजबूर करते हैं, तो लगातार भागते रहना ज्यादा डरावना लगने लगता है. उनके मुताबिक, शायद यही जिंदगी है. उन्होंने आगे कहा कि इस समय वह ढेर सारे प्यार, सकारात्मकता, दुआओं और कृतज्ञता से घिरी हुई हैं. रश्मिका की इस पोस्ट पर फैंस ने भी खूब प्यार बरसाया और उनके जल्द ठीक होने की दुआ की. कुछ लोगों की नजर उनकी फूलों के डिजाइन वाली मंगलसूत्र पर भी गई.

डांस शूट के दौरान हुआ था गंभीर हिप इंजरी

रश्मिका मंदाना को यह चोट उनकी आने वाली फिल्म ‘मायसा’ की शूटिंग के दौरान लगी थी. अभिनेत्री ने बताया था कि एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उनके दाहिने हिप को पैर से जोड़ने वाली टेंडन में से एक अलग हो गई थी. रश्मिका के मुताबिक, हर तरफ हिप को पैर से जोड़ने वाली चार टेंडन होती हैं और उनके दाहिने हिप की एक टेंडन डांस शूट के दौरान अलग हो गई. इसे दोबारा जुड़ने में समय लगेगा, तभी वह अपना पैर ठीक से उठा पाएंगी और सामान्य तरीके से काम कर सकेंगी. इस चोट की वजह से उन्हें काफी दर्द का सामना करना पड़ा और उन्हें अपने काम से पीछे हटना पड़ा.

रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘मायसा’

हिप इंजरी रश्मिका को फिल्म ‘मायसा’ के डांस शूट के दौरान लगी थी. फिल्म को लेकर अभिनेत्री के फैंस के बीच पहले से उत्सुकता है. चोट के बाद फिलहाल उनका फोकस रिकवरी पर है, ताकि वह पूरी तरह स्वस्थ होकर दोबारा अपने काम पर लौट सकें.


ये भी पढ़ें: Cocktail 2 में अपने रोल से डरी हुई थीं रश्मिका मंदाना, बोलीं- पहली बार ऐसा किरदार किया


विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola