Ramayana: रवि दुबे की जगह लक्ष्मण बनने वाले थे नितिश शर्मा, फिर हाथ से निकला रोल, अब शत्रुघ्न बनेंगे एक्टर

Updated:
विज्ञापन

नीतीश शर्मा और रवि दुबे, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

‘रामायण’ में शत्रुघ्न का किरदार निभा रहे नितिश शर्मा ने खुलासा किया कि वह पहले लक्ष्मण के रोल के लिए ऑडिशन देने पहुंचे थे. नितेश तिवारी को उनका परफॉर्मेंस पसंद आया था, लेकिन बाद में रवि दुबे को लक्ष्मण का रोल मिला और नितिश शत्रुघ्न बने.

विज्ञापन

Ramayana Casting: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही खूब चर्चा में है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है.

विज्ञापन

अब फिल्म की कास्टिंग से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा हुआ है. फिल्म में शत्रुघ्न का किरदार निभा रहे नितिश शर्मा ने बताया कि वह शुरुआत में लक्ष्मण के रोल के लिए ऑडिशन देने पहुंचे थे. उनका ऑडिशन नितेश तिवारी को इतना पसंद आया कि डायरेक्टर ने उनसे राम का किरदार निभाकर भी दिखाने को कहा. हालांकि, बाद में लक्ष्मण का रोल रवि दुबे को मिला और नितिश शर्मा को शत्रुघ्न का किरदार दिया गया.

Ramayana Lakshman Role: लक्ष्मण के रोल के लिए ऐसे हुआ था नितिश शर्मा का ऑडिशन

View on Instagram

नितिश शर्मा ने Mid-Day को दिए इंटरव्यू में बताया कि ‘रामायण’ में काम मिलने से पहले उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था. इसके बाद एक दिन उन्हें मुकेश छाबड़ा के ऑफिस से फोन आया. उन्हें बताया गया कि नितेश तिवारी ‘रामायण’ के लिए एक पायलट फिल्म बना रहे हैं और वह लक्ष्मण के रोल के लिए उनका ऑडिशन लेना चाहते हैं.

इसके बाद नितिश मुंबई पहुंचे और उन्होंने ऑडिशन दिया. एक्टर ने बताया कि ऑडिशन में लक्ष्मण के सिर्फ दो सीन थे. इन सीन में राम मुख्य किरदार में थे और लक्ष्मण उनका साथ दे रहे थे.

Ramayana Ram Role: नितेश तिवारी ने नितिश से करवाया राम का सीन

ऑडिशन के दौरान नितेश तिवारी ने नितिश शर्मा का परफॉर्मेंस देखा और फिर उनसे एक अलग काम करने को कहा. डायरेक्टर ने उनसे कहा कि ‘एक काम करो, तुम राम का किरदार निभाओ.’

नितिश ने इसके बाद राम का सीन किया. उनका परफॉर्मेंस नितेश तिवारी को पसंद आया. नितिश के मुताबिक, डायरेक्टर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उन्हें फिल्म का हिस्सा जरूर बनाएंगे. हालांकि उस वक्त उन्हें यह नहीं पता था कि आखिर उन्हें कौन सा किरदार मिलेगा.

Ravie Dubey: फिर रवि दुबे को मिला लक्ष्मण का रोल

View on Instagram

जब फिल्म की फाइनल कास्टिंग हुई तो नितिश शर्मा को लक्ष्मण का किरदार नहीं मिला. लक्ष्मण का रोल रवि दुबे को दिया गया. नितिश को फिल्म में शत्रुघ्न का किरदार मिला.

इस बारे में बात करते हुए नितिश ने कहा कि इतनी बड़ी फिल्म में हर किरदार के लिए बड़े कलाकारों को कास्ट किया जाना स्वाभाविक है. उन्होंने मेकर्स के फैसले को लेकर कोई शिकायत नहीं की. हालांकि, उन्होंने माना कि कुछ समय के लिए लक्ष्मण का रोल नहीं मिलने से उनका दिल जरूर टूटा था.

Ramayana Shatrughan Role: अब शत्रुघ्न बनकर नजर आएंगे नितिश

View on Instagram

लक्ष्मण का किरदार नहीं मिलने के बावजूद नितिश शर्मा को ‘रामायण’ में अहम भूमिका मिली है. वह फिल्म में शत्रुघ्न का किरदार निभा रहे हैं. एक्टर के लिए यह प्रोजेक्ट काफी खास है, क्योंकि इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनना उनके करियर के लिए बड़ा मौका है.

नितिश ने साफ कहा कि उन्हें मेकर्स के फैसले से कोई शिकायत नहीं है और वह शत्रुघ्न का किरदार निभाने को लेकर खुश हैं.

ये भी पढ़ें: मुझे तुम्हारी इमेज खत्म करनी है… 'ताल' में Aishwarya Rai को कास्टिंग के वक्त Subhash Ghai ने ऐसा क्यों कहा?


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola