Exclusive: अलायंस जीतने के बाद Bigg Boss 20 में एंट्री लेने पर बोली मिनी माथुर, डब्बा हिला दो, वो गेम मुझसे नहीं होगा
मिनी माथुर,फोटो- इंस्टाग्राम
'अलायंस' सीजन 1 की विनर मिनी माथुर ने बिग बॉस 20 में शामिल होने को लेकर साफ कर दिया है कि वह पहले भी इसे 2 बार रिजेक्ट कर चुकी हैं. वह ऐसे गेम का हिस्सा नहीं बनेंगी, जिसमें 10-100 लोगों को एक कमरे में बंद करके, डब्बा हिला दो.
कभी MTV की स्क्रीन पर अपने अंदाज और एनर्जी से दर्शकों का दिल जीतने वाली मिनी माथुर आज जिंदगी के उस पड़ाव पर हैं, जहां उन्हें अपनी उम्र और इस फेज पर बेहद गर्व है. 90s के दौर में वह पॉपुलर VJ के तौर पर घर-घर में पहचानी जाती थीं, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई... 2026 में मिनी ने अमेजन प्राइम वीडियो के रियालिटी शो अलायंस में एंट्री की और विनर बनकर निकली.
Mini Mathur On Participating In Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में भाग लेने पर क्या बोली मिनी माथुर
सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में भाग लेने पर मिनी माथुर ने प्रभात खबर संग एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा, ''इससे पहले मैं दो बार बिग बॉस को रिजेक्ट कर चुकी हूं. मैंने उनसे माफी मांग ली है कि मैं ये नहीं कर पाऊंगी. मुझे नहीं लगता कि किसी गेम का फोकस सिर्फ लड़ाई या सोशल इंटरेक्शन पर हो, तो मुझे उसमें उतना मजा आएगा. अगर किसी शो का कोर मेंटल टास्क, फिटनेस या फिजिकल चैलेंज पर है, तब मैं उसे कंसिडर करूंगी, लेकिन सिर्फ 10-100 लोगों को एक कमरे में बंद करके, ‘डब्बा हिला दो’, वो वाला गेम मुझसे नहीं होगा.''
View on Instagram
Mini Mathur On Winning Alliance: अलायंस जीतने पर क्या बोली मिनी माथुर
मिनी माथुर ने अपनी जीत को सेलिब्रेट किया और कहा, ''रियलिटी शो में हिस्सा लेना मेरी पहली प्रायोरिटी नहीं थी. जब ‘अलायंस’ का ऑफर आया, तो मैं इसे लेकर काफी एक्साइटेड हुई, क्योंकि ये मेरे लिए कुछ नया था. इससे पहले मैं कई रियलिटी शोज के ऑफर्स को मना कर चुकी थी, क्योंकि उनमें गेम का एलिमेंट नहीं था और मैं काफी कॉम्पिटिटिव हूं.
View on Instagram
Why Mini Enjoyed Alliance: क्यों मिनी को अलायंस में आया मजा
उन्होंने आगे कहा, जब मैंने शो में एंट्री की थी, तब मेरा मकसद जीतना बिल्कुल नहीं था. मैं बस यही सोचकर आई थी कि कम से कम एक हफ्ते घर में टिक जाऊं, लेकिन जैसे-जैसे मैं घर में रहने लगी, मुझे गेम में मजा आने लगा. जब मैंने अरीना में अपना पहला फिजिकल चैलेंज खेला, तो मैंने तय कर लिया कि अब मैं हर चैलेंज खेलूंगी. इसके बाद धीरे-धीरे मेरी स्ट्रैटेजी बनती गई, अलायंस बनते गए और आखिरकार मैं शो जीत गई.''
ये भी पढ़ें: एक मेंटल हॉस्पिटल से बाहर आई हूं... बिग बॉस 20 का हिस्सा बनने पर क्या बोली श्रेया कालरा
ये भी पढ़ें: Alliance Winner: मिनी माथुर बनीं 'अलायंस' की पहली विनर, जीते 50 लाख, इस कंटेस्टेंट को दी मात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए