Emraan Hashmi Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं इमरान हाशमी, एक फिल्म के लिए इतना करते हैं चार्ज

Updated:
विज्ञापन

इमरान हाशमी, फोटो- इंस्टाग्राम

Emraan Hashmi Net Worth: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 कुछ ही घंटे में थियेटर्स में दस्तक देगी. इससे पहले आइये एक नजर एक्टर की नेटवर्थ पर डालते हैं.

विज्ञापन

Emraan Hashmi Net Worth: ‘आख्खा बॉलीवुड एक तरफ, इमरान हाशमी एक तरफ’ आर्यन खान की वेब सीरीज का ये डायलॉग, एक्टर के करियर को काफी हद तक बयां करता है. कुछ ही घंटों में अभिनेता की मोस्ट अवेटेड फिल्म आवारापन 2 रिलीज होगी. एडवांस बुकिंग में मूवी को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.

Emraan Hashmi Net Worth: कितनी है इमरान हाशमी की नेटवर्थ

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान हाशमी की नेटवर्थ करीब 105 करोड़ रुपये बताई जाती है. उनकी कमाई के मुख्य सोर्स में फिल्मों की फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट शामिल हैं. हॉसिविटी की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर एक फिल्म के लिए करीब 12 करोड़ रुपये फीस चार्ज करते हैं, जबकि एक ब्रांड डील से उनकी कमाई कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये तक होती है.

View on Instagram

Emraan Hashmi Properties: इमरान खान के पास कौन सी प्रोपर्टी है?

इमरान हाशमी के पास कई महंगी प्रॉपर्टीज भी हैं. एक्टर के पास गोवा में एक पेंटहाउस है, जिसे उन्होंने कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत में खरीदा था. इसके अलावा मुंबई के बांद्रा में उनका एक अपार्टमेंट भी है. रिपोर्ट्स की मानें तो इमरान के पास लोनावला में एक विला भी है, जिसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जाती है.

Emraan Hashmi Car Collection: इन महंगी कारों के शौकीन हैं इमरान हाशमी

इमरान हाशमी के पास कई लग्जरी कार कलेक्शन भी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके गैराज में Lamborghini Huracan करीब 3.2 करोड़ रुपये, Range Rover Vogue करीब 2.9 करोड़ रुपये, Audi A8 L करीब 1.88 करोड़ रुपये और Mercedes Maybach S560 करीब 2.57 करोड़ रुपये जैसी महंगी कारें शामिल हैं.

View on Instagram

Emraan Hashmi Work Front: आवारापन 2 में दिखेंगे इमरान हाशमी

वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी आखिरी बार डायरेक्टर सुपर्ण वर्मा की फिल्म ‘हक’ में यामी गौतम के साथ नजर आए थे. अब वह ‘आवारापन 2’ में दिखाई देंगे, जो 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है. नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में इमरान एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में वापसी कर रहे हैं. दिशा पाटनी लीड रोल में हैं. विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है./

ये भी पढ़ें: Awarapan 2 Cast Fees: इमरान हाशमी ने ली करोड़ों में फीस, दिशा पाटनी और शबाना आजमी की रकम भी आई सामने

ये भी पढ़ें: Awarapan 2 vs Batwara 1947: इमरान हाशमी ने सनी देओल को पछाड़कर मचाया गदर, एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़


विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola