Awarapan 2 vs Batwara 1947: इमरान हाशमी ने सनी देओल को पछाड़कर मचाया गदर, एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़
आवारापन 2 और बंटवारा 1947, फोटो- इंस्टाग्राम
Awarapan 2 vs Batwara 1947: आवारापन 2 और बंटवारा 1947 का बॉक्स ऑफिस क्लैश काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि दोनों फिल्मों को लेकर ऑडियंस के बीच अच्छा खासा बज बना हुआ है. आइये जानते हैं एडवांस बुकिंग में किसने बाजी मारी.
Awarapan 2 vs Batwara 1947: इस बार स्वतंत्रता दिवस वाला वीकेंड बॉलीवुड के लिए काफी बड़ा रहने वाला है, क्योंकि दो मच-अवेटेड हिंदी फिल्में थिएटर्स में दस्तक देने जा रही हैं. एक तरफ सनी देओल 'बंटवारा 1947' के साथ लौट रहे हैं. दूसरी तरफ इमरान हाशमी अपने पॉपुलर किरदार शिवम पंडित के रूप में 'आवारापन 2' से वापसी कर रहे हैं.
Awarapan 2 vs Batwara 1947 Advance Booking: एडवांस बुकिंग में किसने मारी बाजी
ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, आवारापन 2 ने रिलीज के पहले दिन की एडवांस बुकिंग में बिना ब्लॉक सीट्स के करीब 3.22 करोड़ ग्रॉस का कलेक्शन दर्ज किया. वहीं, ब्लॉक सीट्स को जोड़ने के बाद ये आंकड़ा बढ़कर करीब 5.4 करोड़ पहुंच जाता है. फिल्म अब तक 5,833 शोज में 1,00,893 टिकट बेच चुकी है, जिससे एडवांस बुकिंग में इसे बंटवारा 1947 पर बड़ी बढ़त मिल गई है.
View on Instagram
सनी देओल की फिल्म की टिकट बिक्री काफी पीछे है. बिना ब्लॉक सीट्स के पहले दिन की एडवांस बुकिंग से करीब 81.39 लाख ग्रॉस जुटाए हैं. ब्लॉक सीट्स को शामिल करने पर फिल्म का एडवांस ग्रॉस करीब 2.46 करोड़ हो जाता है. फिल्म ने अब तक 5,672 शोज के लिए 29,261 टिकट बेचे हैं.
View on Instagram
Awarapan 2 vs Batwara 1947: बंटवारा 1947 और आवारापन 2 के बारे में
बंटवारा 1947 में सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी लंबे समय बाद फिर साथ आई है. फिल्म को आमिर खान का भी सपोर्ट मिला है, जो इसके प्रोड्यूसर हैं. वहीं, आवारापन 2 साल 2007 की कल्ट फिल्म आवारापन की कहानी को आगे बढ़ाने वाली सीक्वल है. उनके साथ शबाना आजमी, दिशा पटानी और सुविंदर विक्की जैसे एक्टर्स भी अहम भूमिकाओं में हैं.
ये भी पढ़ें: Awarapan 2 Cast Fees: इमरान हाशमी ने ली करोड़ों में फीस, दिशा पाटनी और शबाना आजमी की रकम भी आई सामने
ये भी पढ़ें: ‘बंटवारा 1947’ में लौट रही हैं सकीना? अमीषा पटेल ने सनी देओल संग वापसी का बताया सच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









