कई एक्टर्स को भेज चुके हैं फूल और लेटर, अब अमिताभ बच्चन ने इस एक्टर की तारीफ में बांधे पुल

Updated:
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

'कौन बनेगा करोड़पति 18' के हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों और उनके अभिनय की खुलकर तारीफ की. 'स्वदेस' से लेकर 'चक दे! इंडिया' तक, जानिए बिग बी ने SRK के किन किरदारों को बताया बेहद खास और कैसे वे बेहतरीन काम के लिए युवा कलाकारों की हौसलाअफजाई करते हैं.

विज्ञापन

Amitabh Bachchan on Shahrukh Khan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर शाहरुख खान की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है. ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने शाहरुख की फिल्म ‘स्वदेस’ में उनके अभिनय को बेहद शानदार बताया। खास बात यह है कि बिग बी ने यह भी कहा कि जब भी उनकी शाहरुख खान से मुलाकात होती है, वह उनसे इस फिल्म में किए गए अभिनय की तारीफ जरूर करते हैं.

विज्ञापन

Amitabh Bachchan Praise Shahrukh Khan for Swadesh: KBC में शाहरुख खान से जुड़े सवाल पर बोले अमिताभ 

सोनी के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के दूसरे एपिसोड में कंटेस्टेंट बाबूलाल कुमार पंडित से एक सवाल पूछा गया. सवाल में उस अभिनेता की पहचान करनी थी, जिसने हिंदी फिल्मों में नासा वैज्ञानिक, भारतीय वायुसेना के पायलट और भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच की भूमिका निभाई है। कंटेस्टेंट ने सही जवाब देते हुए शाहरुख खान का नाम लिया.

View on Instagram

सही जवाब मिलने के बाद अमिताभ बच्चन ने शाहरुख के अलग-अलग किरदारों का जिक्र किया. उन्होंने खास तौर पर ‘स्वदेस’ में शाहरुख की एक्टिंग की तारीफ की. बिग बी ने कहा कि उन्हें लगता है कि इस फिल्म में शाहरुख का अभिनय बेहद शानदार था और वह जब भी शाहरुख से मिलते हैं, उनसे इस बारे में बात करते हैं.

Amitabh Mention These Character of Shahrukh Khan in KBC: शाहरुख  के इन किरदारों का भी किया जिक्र 

अमिताभ बच्चन ने शाहरुख खान के उन तीन किरदारों का जिक्र किया, जिनसे जुड़ा सवाल शो में पूछा गया था. ‘स्वदेस’ में वह नासा वैज्ञानिक मोहन भार्गव बने थे. वहीं ‘वीर-जारा’ में उन्होंने भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर वीर प्रताप सिंह की भूमिका निभाई थी. इसके अलावा ‘चक दे! इंडिया’ में वह भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच कबीर खान के किरदार में नजर आए थे.

">

Amitabh Bachchan Have Given These Actors Handwritten Letters and Flowers: अमिताभ इन एक्टर्स को फूल और लेटर देकर कर चुके हैं तारीफ 

अमिताभ बच्चन सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि दूसरे कलाकारों के काम की सराहना करने के लिए भी जाने जाते हैं. वह कई मौकों पर युवा कलाकारों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए हाथ से लिखी चिट्ठियां और फूल भेज चुके हैं. उनके लिए किसी कलाकार के काम की तारीफ करना सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट तक सीमित नहीं रहा है.

अमिताभ बच्चन ने सिद्धांत चतुर्वेदी, विक्की कौशल, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव, रणदीप हुड्डा, कंगना रनौत और सुशांत सिंह राजपूत जैसे कलाकारों को भी उनके काम के लिए हाथ से लिखे नोट और फूल भेजे थे.

रणवीर सिंह को ‘पद्मावत’ में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार के लिए बिग बी से सराहना मिली थी. वहीं दीपिका पादुकोण को ‘पद्मावत’ के साथ-साथ ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ में उनके अभिनय के लिए अमिताभ की तारीफ मिली थी. आयुष्मान खुराना को ‘दम लगा के हईशा’ में उनके प्रदर्शन के लिए हाथ से लिखा पत्र मिला था.

Kangana Received Flowers and Letters from Big B: जब कंगना को मिले थे बिग बी के तरफ से फूल 

कंगना रनौत के लिए अमिताभ की तारीफ और भी खास थी. ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में उनके तनु और दत्तो के किरदारों के लिए अमिताभ ने उन्हें दो अलग-अलग लेटर्स और फूल भेजे थे. कंगना ने इसे अपने लिए बेहद खास सम्मान बताया था.

About Swadesh Film: स्वदेश  फिल्म के बारे में 

आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी ‘स्वदेस’ साल 2004 में रिलीज हुई थी. फिल्म में शाहरुख खान ने मोहन भार्गव नाम के नासा वैज्ञानिक का किरदार निभाया था. कहानी एक ऐसे व्यक्ति की थी, जो अमेरिका में काम करने के बाद भारत लौटता है और यहां अपने गांव तथा वहां रहने वाले लोगों से दोबारा जुड़ता है. धीरे-धीरे उसका नजरिया बदलता है और वह गांव के विकास के लिए कुछ करने का फैसला करता है.

 यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: शाहरुख खान को पछाड़ 82 साल की उम्र में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले एक्टर बने बिग बी, चुकाए करोड़ों रुपए


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola