6 साल बाद भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत को मर्डर मानती हैं ये शख्स, बोलीं- CBI से किसी क्लोजर का इंतजार नहीं
सुशांत सिंह राजपूत, फोटो- इंस्टाग्राम
Sushant Singh Rajput Murdered: श्वेता सिंह कीर्ति ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह आज भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक मर्डर मानती हैं. उन्होंने कहा कि हमें सीबीआई से किसी क्लोजर का इंतजार नहीं है. हमें पता है क्या हुआ था.
Sushant Singh Rajput Murdered: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 6 साल से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति आज भी इसे मर्डर मानती हैं. एक इंटरव्यू में श्वेता ने कहा कि कई मनोवैज्ञानिकों ने उनसे सुशांत की मौत में कुछ गड़बड़ होने की बात कही थी. उनका कहना है कि आज भी इस मामले से जुड़े कई ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब सामने नहीं आए हैं.
Shweta Singh Kirti On Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत को लेकर क्या बोली श्वेता सिंह कीर्ति
श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा, ''छह साल हो गए हैं, लेकिन आज भी हमें नहीं पता कि उस दिन आखिर असल में क्या हुआ था. पोस्टमार्टम को लेकर इतनी जल्दी क्यों की गई? सुशांत कभी अपने कमरे को लॉक नहीं करते थे, तो फिर उनका कमरा अंदर से लॉक कैसे था? इस मामले में आज भी कई सवाल ऐसे हैं, जिनका जवाब नहीं मिला है. इतना तो साफ है कि कुछ सही नहीं था, कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ जरूर थी.''
Shweta Singh Raised Questions On Brother's Death: श्वेता सिंह ने भाई की मौत पर कई सवाल किए खड़े
श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा, ''दिशा सालियान की मौत के बाद सुशांत काफी परेशान और टेंशन में रहने लगे थे. वह बार-बार कहते थे कि शायद वे लोग उन्हें भी नहीं छोड़ेंगे. मुझे नहीं पता कि उनके मन में उस वक्त क्या चल रहा था. हो सकता है कि उनके पास कोई ऐसी डिटेल्स हो, जिसे वह जल्द सामने लाने वाले थे.''
Shweta Wants To Keep Sushant Alive: सुशांत को जिंदा रखना चाहती हैं श्वेता
उन्होंने आगे कहा, अब हमें सीबीआई से किसी क्लोजर का इंतजार नहीं है. हमें अपने दिल से पता है कि उस वक्त क्या हुआ था. जो कुछ भी हुआ, उसमें कहीं न कहीं कवर-अप जैसा जरूर लगता है. अब सवाल ये है कि क्या हम उसी दर्द और सवालों को हमेशा अपने साथ लेकर चलते रहें, या फिर सुशांत की जिंदगी, उनकी यादों और उनकी विरासत को सेलिब्रेट करते हुए आगे बढ़ें? मैं अब सुशांत को उनके काम और उनकी खूबसूरत यादों के जरिए जिंदा रखना चाहती हूं.''
Sushant Singh Rajput Death: सुशांत सिंह राजपूत की मौत कब हुईं थी?
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. जहां कुछ लोगों ने इसे आत्महत्या का मामला माना, वहीं कई लोगों ने उनकी मौत को लेकर साजिश या किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका जताई. सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति तब से उनके लिए इंसाफ की मांग करती आ रही हैं.
ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी पर बहन का भावुक पोस्ट, बोलीं- सोचती हूं कि उन्होंने कितनी खूबसूरती से जीवन जिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










