संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ हुई ओटीटी पर रिलीज, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे फिल्म

Updated:
विज्ञापन

संजय दत्त, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म 'आखिरी सवाल' अब सीधे ओटीटी पर स्ट्रीम होगी. यह फिल्म एक प्रोफेसर और छात्र के बीच हुए विवाद की कहानी है, जिसमें संजय दत्त लीड रोल में हैं. जानें रिलीज डेट और स्टारकास्ट.

विज्ञापन

Aakhri Sawal OTT Release: संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. फिल्म में वह एक ऐसे प्रोफेसर का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी जिंदगी एक छात्र के साथ हुए विवाद के बाद पूरी तरह बदल जाती है. अभिजीत मोहन वारंग के निर्देशन में बनी ‘आखिरी सवाल’ 13 अगस्त 2026 से Lionsgate Play पर स्ट्रीम होगी.

विज्ञापन

‘आखिरी सवाल’ की कहानी क्या है?

‘आखिरी सवाल’ में संजय दत्त ने प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी का किरदार निभाया है. वह एक सम्मानित शिक्षक और अकादमिक हैं, जो अपने सिद्धांतों को लेकर काफी सख्त हैं. अपनी सोच और उसूलों के साथ उन्होंने पूरी जिंदगी गुजारी है. कहानी तब दिलचस्प मोड़ लेती है, जब एक विवादित अकादमिक फैसले के बाद उनकी अपने ही होनहार छात्र विक्की से भिड़ंत हो जाती है. विक्की का किरदार नमाशी चक्रवर्ती निभा रहे हैं. शुरुआत में यह मामला सिर्फ क्लासरूम में शिक्षक और छात्र के बीच मतभेद जैसा लगता है. लेकिन धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ जाता है कि इसमें मीडिया, राजनीतिक चेहरे और आम जनता भी शामिल हो जाती है.

View on Instagram

संजय दत्त ने बताया अपने किरदार का अनुभव

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय दत्त ने प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी के किरदार को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि यह किरदार अपने सिद्धांतों से गहराई से जुड़ा हुआ है, लेकिन उसके भीतर एक संवेदनशील और कमजोर पक्ष भी है. एक्टर ने कहा कि प्रोफेसर गोपाल की पूरी जिंदगी उनके विश्वासों और सिद्धांतों से बनी है. लेकिन इन मजबूत विचारों के पीछे उनकी संवेदनशीलता, दूसरों के लिए समझ और खुद से सवाल करने की क्षमता भी छिपी है.

‘आखिरी सवाल’ स्टारकास्ट

‘आखिरी सवाल’ 13 अगस्त 2026 को Lionsgate Play पर स्ट्रीम होगी. यानी दर्शक आज से इसे अपने घर पर देख सकते हैं. फिल्म की स्टारकास्ट में संजय दत्त, समीरा रेड्डी, अमित साध, त्रिधा चौधरी, नमाशी चक्रवर्ती और नीतू चंद्रा शामिल हैं. फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है.

ये भी पढ़ें: Munna Bhai 3: मुन्ना और सर्किट की वापसी तय, बंद नहीं हुई Munna Bhai 3, राजकुमार हिरानी ने बताई सच्चाई


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola