Mirzapur The Movie Cast Fees: 250 करोड़ बजट, करोड़ों में स्टार्स की फीस, जानें कालीन भैया-मुन्ना से गोलू तक की कमाई
मिर्जापुर द मूवी का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम
Mirzapur The Movie Cast Fees: मिर्जापुर द मूवी को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट है. 4 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में एक बार फिर कालीन भैया, मुन्ना भैया और गोलू गुप्ता जैसे पॉपुलर किरदारों की वापसी देखने को मिलेगी. आइये जानते हैं स्टार्स ने मूवी के लिए कितनी फीस ली.
Mirzapur The Movie Cast Fees: मिर्जापुर द मूवी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर की कहानी और दुनिया से इंस्पायर्ड है, जिसे बड़े पर्दे पर एक नए अंदाज में पेश किया जा रहा है. क्राइम-थ्रिलर मूवी में एक बार फिर पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा, कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया के रूप में देखने को मिलेंगे.
Mirzapur: The Movie Cast Fees: मिर्जापुर द मूवी के लिए स्टार्स ने ली इतनी फीस
मिर्जापुर द मूवी में एक बार फिर पंकज त्रिपाठी अपने आइकॉनिक किरदार कालीन भैया के रूप में वापसी कर रहे हैं. फिल्मी टॉक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस रोल के लिए एक्टर को करीब 15 करोड़ फीस मिली है.
दिव्येंदु शर्मा भी मुन्ना त्रिपाठी के रोल में वापस लौट रहे हैं. इस पॉपुलर किरदार को दोबारा निभाने के लिए उन्हें लगभग 3 करोड़ फीस दी जा रही है.
वेब सीरीज में गोलू गुप्ता के किरदार से अपनी अलग पहचान बनाने वाली श्वेता त्रिपाठी फिल्म में भी इसी रोल को आगे बढ़ाती नजर आएंगी. रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी फीस करीब 95 लाख बताई जा रही है. इस बार जीतेन्द्र कुमार की भी मिर्जापुर यूनिवर्स में एंट्री हो रही है. वह बबलू पंडित का किरदार निभाएंगे और रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें इसके लिए करीब 1.5 करोड़ फीस मिल रही है.
View on Instagram
Mirzapur: The Movie Budget: कितना है फिल्म का बजट
फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ बताया जा रहा है, हालांकि मेकर्स की तरफ से इस आंकड़े की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है. अमेजन एमजीएम स्टूडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंटके बैनर तले बनी इस फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है.
Mirzapur The Movie Trailer: मिर्जापुर द मूवी का ट्रेलर रिलीज
मेकर्स ने मिर्जापुर द मूवी का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित की वापसी के साथ गद्दी की जंग भी और ज्यादा खतरनाक होती दिख रही है. फिल्म की कहानी इस बार पूर्वांचल से आगे निकलकर रेगिस्तान तक पहुंचती है, जहां कुछ नए किरदारों की एंट्री होती है.
ये भी पढ़ें: Mirzapur The Movie: OTT से थिएटर में कैसे बदलेगा ‘मिर्जापुर’ का अंदाज? पंकज त्रिपाठी बोले- अब पार्टी मोड में है
ये भी पढ़ें: Mirzapur: The Movie: फुल मसाला एंटरटेनर और पैसा वसूल होगी… मुन्ना भैया ने बता दिया या कैसी होगी मूवी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए