Shweta Tiwari Hospitalised: इस वजह से हॉस्पिटल में एडमिट हुई श्वेता तिवारी, डॉक्टर कर रहे हैं देखरेख
श्वेता तिवारी, फोटो- इंस्टाग्राम
Shweta Tiwari Hospitalised: द ट्रेटर्स 2 एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका इलाज चल रहा है.
Shweta Tiwari Hospitalised: 'कसौटी जिंदगी की' फेम श्वेता तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती हो गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी एक्ट्रेस डेंगू की चपेट में आ गई हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. श्वेता जल्द ही 'द ट्रेटर्स सीजन 2' में नजर आ रही हैं.
Shweta Tiwari Hospitalised Due To Dengue: डेंगू की वजह अस्पताल में भर्ती हुई श्वेता तिवारी
विरल भयानी की रिपोर्ट के अनुसार श्वेता को डेंगू डायग्नोज हुआ है और फिलहाल वह अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं. फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं. शो के कई प्रोमो रिलीज हो चुके हैं.
View on Instagram
Shweta Tiwari On Cheating: श्वेता तिवारी ने चीटिंग पर कही थी ये बात
श्वेता तिवारी का एक प्रोमो आउट हुआ था. जिसमें उन्हें कहते हुए सुना जाता है, ''अपने पतियों को चीट करते हुए मैंने ही पकड़ा था.'' इस पर करण जौहर मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं, ''आप किसी झूठे इंसान को पकड़ने में इतनी अच्छी नहीं हो सकतीं.'' इसके अलावा उन्होंने एक्स-हसबैंड राजा चौधरी पर भी कुछ चौंकाने वाले आरोप लगाए.
View on Instagram
Raja Allegation On Shweta Tiwari: राजा ने श्वेता तिवारी पर लगाया था ये आरोप
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर कुछ चौंकाने वाले दावे किए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के दौरान श्वेता के कई अफेयर्स थे. उन्होंने कहा, “मैंने श्वेता को सीजेन खान के साथ अपनी आंखों से पकड़ा था.” राजा ने यह भी कहा कि दोनों की कथित नजदीकियां उनकी शादी टूटने की बड़ी वजहों में से एक थीं.
View on Instagram
श्वेता तिवारी का टीवी करियर
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की', 'परवरिश' और 'मेरे डैड की दुल्हन' जैसे पॉपुलर शोज में काम किया है. इसके अलावा वह 'बिग बॉस', 'नच बलिए' और 'मुझे जंगल से बचाओ' जैसे रियलिटी शो का भी हिस्सा रही हैं. श्वेता के दो बच्चे पलक तिवारी और रेयांश हैं.
ये भी पढ़ें: Shweta Tiwari ने फॉलो किया “जीरो सिविक सेंस” ट्रेंड, दोस्तों संग शेयर किया वीडियो
ये भी पढ़ें: क्या श्वेता तिवारी को मारते थे राजा चौधरी? सालों बाद बोले- गुस्से में टीवी या टेबल तोड़ी होंगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए