ऐनी हैथवे के बेबी बंप को बताया ‘फेक’, एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- ‘बंप असली है’

Updated:
विज्ञापन

ऐनी हैथवे, फोटो- इंस्टाग्राम

हॉलीवुड एक्ट्रेस ऐनी हैथवे अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उनकी नई फिल्म के प्रमोशन के दौरान उनके बेबी बंप को 'फेक' बताया गया, जिस पर ऐनी ने अपने अंदाज में जवाब दिया है. यह फिल्म एक साइंस-फिक्शन सर्वाइवल थ्रिलर है.

विज्ञापन

हॉलीवुड एक्ट्रेस ऐनी हैथवे इन दिनों अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. कभी अपने स्टाइलिश मैटरनिटी लुक्स से वह फैंस का ध्यान खींच रही हैं, तो कभी ट्रोलर्स के निशाने पर आ रही हैं. अब अपनी नई फिल्म ‘द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट’ के प्रमोशन के दौरान कुछ लोगों ने उनके बेबी बंप को ही ‘फेक’ बता दिया. ऐनी ने हालांकि इस बार ट्रोलर्स को कोई लंबा जवाब नहीं दिया, बल्कि अपने अंदाज में ऐसा जवाब दिया कि बात साफ हो गई.

बेबी बंप को ‘फेक’ कहने वालों पर ऐनी का जवाब

रविवार को लॉस एंजेलिस में ‘द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट’ के पहले प्रीमियर इवेंट में ऐनी हैथवे ने शिरकत की. उनके इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. कुछ लोगों ने यहां तक दावा किया कि उनका बेबी बंप असली नहीं है. यह बात ऐनी को पसंद नहीं आई. उन्होंने सीधे किसी ट्रोल को जवाब देने के बजाय अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें रेड कार्पेट इवेंट के दौरान उनकी खुशी और एक्साइटमेंट साफ नजर आ रही थी.

वीडियो के कैप्शन में ऐनी ने लिखा, “नकली बाल, असली बेबी बंप. मेरे साथ ‘द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट’ के ब्लॉक पार्टी के इस हंगामे का मजा लीजिए, जहां गर्मी की वजह से मेरा आउटफिट सच में पिघल रहा था.”

View on Instagram

यूजर्स के कमेंट्स

एक यूजर ने लिखा कि उन्हें पसंद है कि ऐनी हमेशा नफरत करने वालों को चुप करा देती हैं. वहीं, एक अन्य फैन ने कहा कि कुछ लोग इतने ईर्ष्यालु हैं कि उन्हें किसी महिला के बेबी बंप पर भी सवाल उठाना है. एक तीसरे यूजर ने ऐनी की तारीफ करते हुए लिखा कि इतने बड़े बेबी बंप के साथ भी वह बेहद शानदार तरीके से खुद को संभाल रही हैं और किसी प्रिंसेस जैसी लग रही हैं.

तीसरी प्रेग्नेंसी में भी फैशन गोल्स दे रही हैं ऐनी

ऐनी हैथवे ने अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद से ही अपने फैशन सेंस से लोगों का ध्यान खींचा है. वह अलग-अलग इवेंट्स में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आई हैं और हर बार उनका लुक चर्चा में रहा है. हाल ही में वह ‘द ओडिसी’ के प्रमोशन के दौरान भी अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर सुर्खियों में थीं. अब ‘द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट’ के प्रमोशन में भी उनका स्टाइल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

क्या है ‘द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट’ की कहानी?

‘द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट’ एक साइंस-फिक्शन सर्वाइवल फिल्म है, जिसका निर्देशन डेविड रॉबर्ट मिशेल ने किया है. फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पड़ोस में कुछ अजीब घटनाएं होते देखता है. फिल्म में ऐनी हैथवे के अलावा इवान मैकग्रेगर, मैसी स्टेला और क्रिश्चियन कॉनवेरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.


विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola