उनकी बुद्धि ही भ्रष्ट हो गई है... कोमल संग गोविंदा के स्पॉट होने पर भड़कीं पत्नी सुनीता आहूजा

Updated:
विज्ञापन

गोविंदा, सुनीता आहूजा और कोमल, फोटो इंस्टाग्राम

गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल के एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट होने के बाद सुनीता आहूजा का रिएक्शन सामने आया है. पैपराजी के सवाल पर सुनीता ने गोविंदा पर तंज कसते हुए ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’ कहावत का जिक्र किया.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को एक्ट्रेस कोमल के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिनके साथ उनके कथित एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर का दावा सुनीता आहूजा पहले कर चुकी हैं. दोनों के साथ नजर आने के बाद अब स्टार की वाइफ ने अपना रिएक्शन दिया है.

Sunita Ahuja Reacts to Govinda Spotting With Komal: कोमल संग गोविंदा के स्पॉट होने पर सुनीता आहूजा ने दिया रिएक्शन

जब पैपराजी ने सुनीता आहूजा से गोविंदा के एक्ट्रेस कोमल संग स्पॉट होने को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा, “आपने कभी ये कहावत सुनी है, ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’? उनकी बुद्धि ही भ्रष्ट हो गई है, इसलिए वो ये सब कर रहे हैं... अब मैं और क्या कहूं.” इसके बाद जब सुनीता से गोविंदा को ‘Cheater Number One’ कहे जाने पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “ये सवाल अब गोविंदा के फैंस से पूछना चाहिए. जब मैं किसी बात को सामने रखती हूं, तो लोग मुझे ही ट्रोल करने लगते हैं. अब मैं चाहती हूं कि गोविंदा के फैंस और मीडिया खुद इस सवाल का जवाब दें. मुझसे मत पूछिए, मुझे इसमें अब कोई दिलचस्पी नहीं है.”

View on Instagram

गोविंदा का ‘मिठाई की दुकान’ वाला बयान

एएनआई से बातचीत के दौरान गोविंदा ने अपनी जिंदगी के शुरुआती दौर को याद करते हुए कहा कि 34 साल की उम्र तक वह काफी भोले थे. एक्टर ने यह भी माना कि आज जब वह पीछे मुड़कर देखते हैं, तो उन्हें अपनी उस मासूमियत पर खुद ही हैरानी होती है. इसके बाद उनके एक बयान ने सोशल मीडिया पर खूब बज़ क्रिएट कर दिया. गोविंदा ने कहा, “अगर आप मिठाई की दुकान में रहकर भी भूखे बाहर निकलें, तो इससे ज्यादा दुखद और क्या हो सकता है”

सुनीता के गोविंदा पर किए गए दावे

रियलिटी शो लॉकअप सच या सजा में सुनीता आहूजा ने गोविंदा की कथित बेवफाई को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा कि प्यार में इंसान को काफी कुछ सहने की क्षमता रखनी चाहिए. सुनीता के मुताबिक, “ची ची की जिंदगी में कई अफेयर्स रहे हैं. वैसे फिल्म इंडस्ट्री में हीरो-हीरोइनों के बीच ऐसी चीजें होना कोई नई बात नहीं है. मुझे लगता है कि इतने सालों तक ची ची का साथ निभाने के बाद मैं उनके जैसा बेटा चाहती हूं बस.”

ये भी पढ़ें: वो बड़े प्यार से गालियां देती हैं... पत्नी सुनीता के अफेयर वाले आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी

ये भी पढ़ें: ‘मैं भी खत्म हो जाना चाहता था...’, मां की मौत के बाद नर्मदा में उतर गए थे गोविंदा, सुनाया जिंदगी का सबसे दर्दनाक किस्सा


विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola