18 महीने से अलग रहने के रूमर्स पर अमृता खानविलकर हुईं आगबबूला, लीगल टीम ने भेजा नोटिस
अमृता खानविलकर,फोटो- इंस्टाग्राम
अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा के 18 महीने से अलग रहने की खबरों के बीच एक्ट्रेस की लीगल टीम ने सख्त कदम उठाया है. टीम ने मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को बिना पुष्टि की जानकारी और अफवाहें फैलाने से बचने की चेतावनी दी है.
टीवी एक्ट्रेस अमृता खानविलकर ने अपनी शादी को लेकर सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स पर सख्त रुख अपनाया है. एक्टर हिमांशु मल्होत्रा के साथ उनके रिश्ते को लेकर चल रही खबरों के बीच अभिनेत्री की लीगल टीम ने मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को कानूनी नोटिस जारी किया है. दरअसल, यह नोटिस उन रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद जारी किया गया है, जिनमें दावा किया गया था कि अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा पिछले करीब 18 महीनों से अलग-अलग रह रहे हैं.
Amruta Khanvilkar Legal Team Issues Strong Warning: अमृता की लीगल टीम ने जारी की सख्त चेतावनी
अमृता खानविलकर की लीगल टीम ने उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स पर सख्त बयान जारी किया. स्टेटमेंट में कहा गया, ''हमारे सामने यह बात आई है कि कुछ ऑनलाइन, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अमृता खानविलकर और उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा कंटेंट लगातार शेयर किया जा रहा है, जिसमें कई दावे बेबुनियाद, भ्रामक, मानहानिकारक और उनकी प्राइवेसी को प्रभावित करने वाले हैं.''
View on Instagram
Freedom of Expression Has Its Limits: फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन की भी है एक सीमा
लीगल टीम ने आगे कहा, ''हम फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन का पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि किसी की पर्सनल लाइफ को लेकर अफवाहें, बिना वेरिफाई किए आरोप या गलत जानकारी शेयर की जाए. अमृता खानविलकर से जुड़ी ऐसी किसी भी तरह की मानहानिकारक या गलत जानकारी को हमारी टीम गंभीरता से लेगी.'' स्टेटमेंट में यह भी साफ किया गया, ''अगर उपलब्ध सबूतों से यह साबित होता है कि किसी व्यक्ति, संस्था या ऑर्गनाइजेशन ने ऐसा कंटेंट बनाया, पब्लिश, सर्कुलेट या शेयर किया है, तो उनके खिलाफ लागू कानून के तहत उचित कानूनी कार्रवाई किया जाएगा.''
View on Instagram
क्या अमृता और हिमांशु अलग-अलग रह रहे हैं?
अमृता का यह कदम उन रिपोर्ट्स के बाद सामने आया है, जिनमें दावा किया गया था कि अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा पिछले करीब 18 महीनों से अलग-अलग घरों में रह रहे. बताया गया कि अलग रहने के बावजूद अमृता और हिमांशु अभी भी अच्छे दोस्त हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजों को लेकर एक-दूसरे के संपर्क में रहते हैं.
ये भी पढ़ें: Sharda Sinha: घर-घर में बजते हैं इस बिहार कोकिला के गीत, कभी उसी की गायकी पर सास ने रख दी थी ऐसी शर्त...
2004 में शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी
अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा की पहली मुलाकात साल 2004 में रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज के दौरान हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदली और लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद जनवरी 2015 में दोनों ने शादी कर ली. शादी के उसी साल दोनों ने डांस रियलिटी शो नच बलिये 7 में साथ हिस्सा लिया और शो के विनर भी बने.
View on Instagram
अमृता और हिमांशु का करियर
अमृता खानविलकर ने मराठी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है. वह 'अर्जुन', 'साढ़े तीन', 'आयना का बायना' और 'बाजी' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. वहीं हिमांशु मल्होत्रा 'फूंक', 'हिम्मतवाला' और 'राजी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें: "न Kiss दिया, न Kiss लिया..." उदित नारायण के Kissing Controversy पर कुमार सानू का मजेदार रिएक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए