Toxic: यश ने मुझे नादिया के रोल के लिए मैनिफेस्ट किया था...' कियारा आडवाणी ने शूटिंग सेट को लेकर खोले कई राज

Updated:
विज्ञापन

'टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी और यश, फोटो- इंस्टाग्राम

फिल्म 'Toxic' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कियारा आडवाणी ने अपने 'नादिया' के किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि इस चुनौतीपूर्ण रोल के लिए यश और डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने उन पर भरोसा जताया, जिसके लिए वह दोनों की आभारी हैं. फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन

Toxic Trailer Kiara Advani: टॉक्सिक 'Toxic: A Fairytale for Grown Ups' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा हैं. ट्रेलर में कियारा आडवाणी नादिया के किरदार में नजर आई हैं, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. उनके किरदार में बदले की भावना और भावनात्मक गहराई साफ देखने को मिलती है.

Yash Menifested Kiara to be Nadia: यश ने मैनिफेस्ट किया था

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कियारा आडवाणी ने अपने इस किरदार का श्रेय को-स्टार यश और फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास को दिया. उन्होंने कहा कि दोनों की वजह से वह इस किरदार को इतनी मजबूती से निभा सकीं.

कियारा ने कहा,

“मुझे पूरा भरोसा है कि इस फिल्म में नादिया का किरदार गीतू और यश के मेनिफेस्टेशन से ही मुझे मिला. उन्होंने मुझ पर तब भरोसा किया, जब मुझे खुद भी नहीं पता था कि मैं एक एक्टर के तौर पर इतना बड़ा और चुनौतीपूर्ण रोल निभा सकती हूं. आज जब मैं फिल्म के हर छोटे-छोटे हिस्से को देखती हूं, तो मेरे मन में सिर्फ उनके लिए आभार है.”

Shooting Environment Was Too Comfortable - Kiara Advani : शूटिंग का माहौल काफी कम्फर्टेबल

कियारा ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि  फिल्म की शूटिंग के दौरान गीतू और यश ने ऐसा माहौल बनाया, जहां कलाकार खुलकर काम कर सके.  कियारा ने कहा,

“गीतू और यश, इस खास किरदार के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. यह रोल मेरे करियर के सबसे यादगार किरदारों में से एक रहेगा. मुझे लगता है कि 'टॉक्सिक' से पहले वाली कियारा और इस फिल्म के बाद वाली कियारा में काफी बदलाव होगा. आपने सिर्फ मुझे ही नहीं, बल्कि फिल्म के हर कलाकार को पूरा सहयोग और सम्मान दिया. इस फिल्म का अनुभव इतना खास रहा है कि अब हर नई फिल्म से हमारी उम्मीदें पहले से कहीं ज्यादा बढ़ जाएंगी".

I want you to Meet Nadia Soon: आप जल्द से जल्द नादिया से मिलो 

कियारा ने इवेंट के दौरान अपने किरदार के बारे में ज्यादा  जानकारी शेयर नहीं की, लेकिन उन्होंने बताया कि वह 'नादिया' के रूप में दर्शकों के सामने आने को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा,

"मैं चाहती हूं कि लोग जल्द से जल्द नादिया से मिलें और उसे महसूस करें. मैं उसे एक शब्द में नहीं बता सकती, इसलिए बेहतर होगा कि दर्शक खुद फिल्म देखकर उसे जानें."

कियारा ने अपने सह-कलाकारों और पूरी टेक्निकल टीम की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, "आप सभी के साथ काम करना मेरे लिए शानदार अनुभव रहा. हर किसी ने बेहतरीन काम किया है। मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं कि दर्शक वह जादू देखें, जो पूरी टीम ने इस फिल्म में मिलकर बनाया है."

When Toxic Will Release: कब रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’?

ट्रेलर आने के बाद से ही फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यश और कियारा आडवाणी स्टारर 'टॉक्सिक' 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: Toxic: ‘तबाही’ के बोल्ड सीन्स पर कियारा हुईं ट्रोल, यश ने किया सपोर्ट, बोले- जो सही लगे, वही करो


विज्ञापन
Asha Kumari

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola