5.7 लाख से ज्यादा के ऑल-व्हाइट कॉर्सेट में कियारा आडवाणी ने ढाया ग्लैमर, लुक से नहीं हटेंगी नजरें

Updated:
1 / 6
यश की ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर लॉन्च पर कियारा आडवाणी ने अपने ऑल-व्हाइट लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं. कॉर्सेट, फ्लोई स्कर्ट, डायमंड ज्वेलरी और लूबूटिन पंप्स से सजा उनका पूरा लुक 5.7 लाख रुपये से ज्यादा का था.
फुल स्क्रीन में देखें

कियारा आडवाणी, फोटो- इंस्टाग्राम

यश की ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर लॉन्च पर कियारा आडवाणी ने अपने ऑल-व्हाइट लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं. कॉर्सेट, फ्लोई स्कर्ट, डायमंड ज्वेलरी और लूबूटिन पंप्स से सजा उनका पूरा लुक 5.7 लाख रुपये से ज्यादा का था.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 6
'टॉक्सिक' ट्रेलर लॉन्च पर छाया कियारा का व्हाइट लुक
फुल स्क्रीन में देखें

कियारा आडवाणी, फोटो- इंस्टाग्राम

'टॉक्सिक' ट्रेलर लॉन्च पर छाया कियारा का व्हाइट लुक

यश की फिल्म ‘टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स ’ के ट्रेलर लॉन्च पर कियारा आडवाणी ने अपने स्टाइलिश लुक से सबका ध्यान खींच लिया. बेंगलुरु में हुए इस इवेंट के लिए कियारा ने सिर से पैर तक व्हाइट आउटफिट चुना, जिसमें कॉर्सेट और फ्लोई स्कर्ट का कॉम्बिनेशन था. उनका पूरा लुक काफी फ्यूचरिस्टिक और ग्लैमरस नजर आया. खास बात यह है कि ड्रेस, ज्वेलरी और फुटवियर की कीमत मिलाकर उनका पूरा लुक 5.7 लाख रुपये से ज्यादा का था.

3 / 6
वाइट कोर्सेट में दिखा कियारा का स्टाइलिश अंदाज
फुल स्क्रीन में देखें

कियारा आडवाणी, फोटो- इंस्टाग्राम

वाइट कोर्सेट में दिखा कियारा का स्टाइलिश अंदाज

कियारा ने मॉस्को बेस्ड ब्रांड Say No More का व्हाइट कॉर्सेट पहना था. इसकी कीमत करीब 91,836 रुपये बताई गई है. कॉर्सेट की फिटिंग और स्ट्रक्चर्ड डिजाइन ने कियारा के लुक को काफी शार्प और स्टाइलिश बनाया. व्हाइट कलर की वजह से पूरा आउटफिट क्लीन और एलिगेंट भी लग रहा था.

4 / 6
ड्रैपड स्कर्ट ने लुक को दिया सॉफ्ट टच
फुल स्क्रीन में देखें

कियारा आडवाणी, फोटो- इंस्टाग्राम

ड्रैपड स्कर्ट ने लुक को दिया सॉफ्ट टच

कॉर्सेट के साथ कियारा ने इसी ब्रांड की ‘Border of Tenderness’ स्कर्ट पहनी. करीब 31,387 रुपये की इस स्कर्ट का ड्रेप्ड डिजाइन कॉर्सेट के स्ट्रक्चर्ड लुक को बैलेंस कर रहा था. यानी ऊपर से आउटफिट जहां फिटेड और शार्प था, वहीं नीचे से काफी फ्लोई और सॉफ्ट नजर आया.

5 / 6
डायमंड-सफायर इयररिंग्स ने बढ़ाई चमक
फुल स्क्रीन में देखें

कियारा आडवाणी, फोटो- इंस्टाग्राम

डायमंड-सफायर इयररिंग्स ने बढ़ाई चमक

व्हाइट आउटफिट के साथ कियारा ने Amaris के बीट ड्राप इयररिंग्स पहने. इनकी कीमत करीब 3.58 लाख रुपये बताई गई है. येलो सैफायर और डायमंड से बने ये ईयररिंग्स उनके मोनोक्रोम लुक में एक खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट जोड़ रहे थे. इसके साथ उन्होंने गोल्डन रिंग्स भी पहनीं.

6 / 6
सॉफ्ट मेकअप और वेवी हेयर ने बढ़ाया ग्लैम
फुल स्क्रीन में देखें

कियारा आडवाणी, फोटो- इंस्टाग्राम

सॉफ्ट मेकअप और वेवी हेयर ने बढ़ाया ग्लैम

कियारा ने आउटफिट के साथ हैवी मेकअप की जगह सॉफ्ट ग्लैम लुक चुना. स्मज्ड आईज, ग्लॉसी न्यूड लिप्स और डिफाइन्ड आइब्रो उनके चेहरे को एक ड्यूई लुक दे रहे थे. वहीं, साइड पार्टिंग के साथ खुले हुए वॉल्यूमिनस वेव्स ने पूरे लुक को और भी ग्लैमरस बना दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola