यहां आकर लगा जैसे..." विकास खन्ना के न्यू यॉर्क रेस्टोरेंट 'बंगलो' को लेकर क्या बोले शाहरुख खान?
शाहरुख खान विकास खन्ना के साथ, फोटो- इंस्टाग्राम
शेफ विकास खन्ना के न्यूयॉर्क स्थित प्रसिद्ध रेस्टोरेंट 'बंगलो' की तारीफ में बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान ने बयान दिया है. शेखर सुमन के शो में विकास खन्ना ने खुलासा किया कि शाहरुख ने बंगलो की तुलना किसी आम रेस्टोरेंट से नहीं, बल्कि एक मंदिर से की. जानिए शाहरुख खान ने ऐसा क्यों कहा और विकास खन्ना के साथ उनकी क्या यादें जुड़ी हैं.
Vikas Khanna Bungalow Shahrukh Khan: शेफ विकास खन्ना का न्यूयॉर्क स्थित रेस्टोरेंट 'बंगलो' सिर्फ स्वादिष्ट भारतीय खाने के लिए ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति को खास अंदाज में पेश करने के लिए भी जाना जाता है. रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान जैसी कई बड़ी हस्तियां यहां आ चुके हैं और यहां का स्वादिष्ट खाना चख चुके हैं. हाल ही में शेखर सुमन के शो 'शेखर टुनाइट' में विकास ने बताया कि शाहरुख खान ने कहा कि 'बंगलो' सिर्फ एक आम रेस्टोरेंट नहीं, बल्कि उससे कहीं ज्यादा अलग हैं.
The Restaurant Look More Like Temple - Shahrukh Khan: रेस्टोरेंट से ज्यादा मंदिर- शाहरुख
विकास ने बताया कि शाहरुख ने उनसे कहा,
"मैं दुनिया के कई रेस्टोरेंट में गया हूं , लेकिन ज्यादातर जगहें सिर्फ कारोबार की तरह लगीं. यहां आकर ऐसा महसूस हुआ जैसे किसी मंदिर में आ गया हूं. ऐसा लगा कि आप हमारी संस्कृति, हमारे माता-पिता और हमारे पूर्वजों का सम्मान लोगों तक पहूंचा रहे हैं. ऐसा करना आसान नहीं है."
विकास ने कहा कि शाहरुख की ये बातें आज भी उनके दिल में बसी हुई हैं.
Vikas Khanna Shared Banglow's Stories: बंगलो की यादें शेयर की विकास ने
साल 2024 में विकास खन्ना ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान के 'बंगलो' आने का एक खास अनुभव भी शेयर किया था. उन्होंने लिखा कि उनकी जिंदगी में तीन लोगों का सबसे बड़ा असर रहा है - उनकी मां, शेफ संजीव कपूर और शाहरुख खान.
विकास ने बताया कि जब शाहरुख 'बंगलो' आए तो उन्होंने उन्हें अपने साथ बैठने के लिए बुलाया. दोनों ने बचपन की यादों पर बात की. विकास ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' (DDLJ) और शाहरुख की लगभग हर फिल्म देखने सिनेमाघर जाया करते थे. उन्होंने कहा कि शाहरुख उनके हीरो सिर्फ फिल्मों की वजह से नहीं, बल्कि उनकी सादगी, आत्मविश्वास, धैर्य, दयालु स्वभाव और दोस्ती निभाने के अंदाज की वजह से भी हैं.
विकास ने लिखा,
"शाहरुख मेरे हीरो थे और आज भी हैं. उनकी आवाज, धैर्य, आत्मविश्वास, विनम्रता और लोगों से जुड़ने का तरीका मुझे हमेशा प्रेरित करता है."
Shahrukh Khan Work Front: शाहरुख खान वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'किंग' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी और कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म के इस साल क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: सनी देओल को मुक्का नहीं मार सकता था... फिल्म 'डर' से इस एक्टर को किया गया था आउट, शाहरुख खान की बदली चमकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Asha Kumari
आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.
आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.
शिक्षा (Education)
झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.
पत्रकारिता की शुरुआत
आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










