Toxic: कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन पर ट्रोलिंग के बीच यश ने दिया करारा जवाब, बोले- ‘लोग सराहेंगे’
यश और कियारा आडवाणी, फोटो- इंस्टाग्राम
यश ने 'टॉक्सिक' ट्रेलर लॉन्च पर कियारा आडवाणी के काम की सराहना की. 'तबाही' गाने पर ट्रोलिंग के बीच उन्होंने कहा कि वे समय से आगे चल रहे हैं और लोग उनके काम को समझेंगे.
Toxic: यश और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में है. फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद इसकी डार्क कहानी, हिंसक अंदाज और ग्लैमरस दुनिया ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. हालांकि, फिल्म के गाने ‘तबाही’ में यश और कियारा के इंटीमेट सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए और कियारा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. अब फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान यश ने कियारा के साथ खड़े होते हुए उनकी जमकर तारीफ की है.
यश ने कियारा आडवाणी के काम की जमकर तारीफ की
बेंगलुरु में हुए ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर लॉन्च के दौरान यश ने ‘तबाही’ गाने में कियारा आडवाणी के परफॉर्मेंस का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने एक्ट्रेस को इस फिल्म के लिए काफी मेहनत करते देखा है. यश ने कहा, “कियारा, ‘तबाही’... जिस तरह का किरदार तुमने निभाया है, मैंने अभी ट्रेलर में उसकी सिर्फ एक झलक देखी है. तुमने इस फिल्म के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया. मैंने तुम्हें बहुत मेहनत करते देखा है.”
यश ने आगे बताया कि फिल्म की शुरुआत से ही कियारा काफी सहज थीं और उन्होंने खुद को पूरी तरह फिल्म के विजन के लिए समर्पित कर दिया था. यश के मुताबिक, इतनी बड़ी स्टारकास्ट के साथ इस तरह के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर काम करना आसान नहीं था, लेकिन कियारा ने अपने किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाया.
View on Instagram
तबाही सॉन्ग पर ट्रोलिंग के बीच बोले यश- ‘जो सही लगे, वो करो’
‘टॉक्सिक’ के ‘तबाही’ गाने को लेकर सामने आई आलोचनाओं पर यश ने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों को कियारा के समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है. यश ने कियारा से कहा कि एक अभिनेता के तौर पर किसी अलग तरह के किरदार को निभाते समय कई चीजों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा, “एक अभिनेता के तौर पर तुम्हें जो कुछ झेलना पड़ता है, दुर्भाग्य से वह भी इस सफर का हिस्सा है. इसकी परवाह मत करो. तुम्हें जिस चीज पर विश्वास है, उसे जरूर करना चाहिए.”
यश ने आगे कहा कि लोग समय के साथ इस काम को समझेंगे और इसकी तारीफ भी करेंगे. उनके मुताबिक, “लोग इसे सेलिब्रेट करेंगे और सराहेंगे. बस हम समय से थोड़ा आगे चल रहे हैं. लोग इसे समझेंगे.”
टॉक्सिक में गैंगस्टर के किरदार में दिखेंगे यश
‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ एक पीरियड एक्शन ड्रामा है, जिसकी कहानी 1940 और 1970 के दशक के बीच गोवा की पृष्ठभूमि में दिखाई गई है. फिल्म में यश राया नाम के गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में यश और कियारा आडवाणी के अलावा तारा सुतारिया, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










