Vivek Oberoi ने भुलाई Salman Khan से पुरानी दुश्मनी? सपोर्ट में कही ऐसी बात, ट्रोल्स भी रह गए हैरान
सलमान खान और विवेक ओबेरॉय, फोटो - इंस्टाग्राम
सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में है. इस बीच विवेक ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर सलमान के रुख का समर्थन किया और पॉजिटिव रहने की बात कही. जानिए उन्होंने क्या कहा.
सलमान खान और विवेक ओबेरॉय का नाम साथ आते ही बॉलीवुड का वो पुराना किस्सा याद आ जाता है, जिसने कभी दोनों के रिश्ते में खटास की खूब चर्चा कराई थी. वक्त बीतने के साथ दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए, लेकिन अब एक बार फिर दोनों के नाम साथ चर्चा में हैं. वजह इस बार कोई पुराना विवाद नहीं, बल्कि सलमान खान को लेकर विवेक ओबेरॉय का बदला हुआ अंदाज है. सोशल मीडिया ट्रोलिंग के मुद्दे पर जब विवेक से सवाल किया गया, तो उनका जवाब सुनकर शायद कई लोगों को हैरानी हो सकती है. आखिर उन्होंने सलमान के सपोर्ट में क्या कहा?
'जिंदगी में इतनी पॉजिटिव चीजें हैं, तो नेगेटिव क्यों सोचें?'
जब विवेक ओबेरॉय से सलमान खान और सोशल मीडिया पर होने वाली लगातार ट्रोलिंग को लेकर IANS ने सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा, "जिंदगी में इतनी सारी पॉजिटिव चीजें करने के लिए हैं, तो हमें नेगेटिव क्यों करना? हमें क्यों गलत बातें करनी चाहिए?" विवेक ने किसी पुरानी बात को तूल देने के बजाय पॉजिटिव माहौल बनाए रखने पर जोर दिया.
सलमान खान ने ट्रोल्स की लगाई थी क्लास
रियलिटी शो 'बिग बॉस' के हालिया 'वीकएंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने सेलिब्रिटीज और महिलाओं को ट्रोल करने वालों को जमकर लताड़ा था. सलमान ने कहा था कि लोगों को दूसरों पर निशाना साधने के बजाय अपनी जिंदगी और अपने परिवार पर ध्यान देना चाहिए. सलमान खान ने अपनी करीबी दोस्त और एक्ट्रेस कटरीना कैफ का नाम लिए बिना उनके पोस्ट-प्रेग्नेंसी वेट गेन को लेकर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया. सलमान ने कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान और उसके बाद वजन बढ़ना बिल्कुल नॉर्मल है. जब वो फिल्मों में वापसी करेंगी तो फिर से फिट हो जाएंगी, फिलहाल वो अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं. सलमान ने बॉडी-शेमिंग और एज-शेमिंग को गंदा और गैर-जरूरी बताया.
पुराने विवादों को पीछे छोड़ आगे बढ़े विवेक ओबेरॉय
साल 2003 में विवेक ओबेरॉय और सलमान खान के बीच एक बड़ा विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी. हालांकि, समय के साथ विवेक ओबेरॉय ने कई बार यह जाहिर किया है कि वे अतीत को पीछे छोड़कर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने और सकारात्मक चीजों पर ध्यान देने में यकीन रखते हैं.
ये भी पढ़ें: Vvaan Controversy: वन पर मंडराया कानूनी संकट? इस सिंगर का फूटा गुस्सा, बोले- गाना हटाओ वरना लीगल टीम करेगी कार्रवाई
ये भी पढ़ें: 40 की उम्र में Shruti Haasan ने शादी पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- दिखावे पर खर्च से बेहतर चैरिटी कर दो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए