Vvaan Controversy: वन पर मंडराया कानूनी संकट? इस सिंगर का फूटा गुस्सा, बोले- गाना हटाओ वरना लीगल टीम करेगी कार्रवाई
द वन, फोटो- इंस्टाग्राम
The Vvaan Controversy: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ रिलीज से पहले ही एक गाने को लेकर विवादों में आ गई. सिंगर सरगम वैष ने आरोप लगाया है कि फिल्म के ट्रेलर में उनके ओरिजिनल गाने का इस्तेमाल बिना अनुमति किया गया. उन्होंने मेकर्स से ट्रैक हटाने और उनसे संपर्क करने की मांग की है.
The Vvaan Controversy: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ ने रिलीज से पहले ऐसा ट्विस्ट लिया, जिसकी शायद मेकर्स ने भी कल्पना नहीं की होगी. फिल्म के ट्रेलर में सुनाई दे रहे ‘अयिगिरी नंदिनी’ गाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. सिंगर सरगम वैष ने मेकर्स पर बिना उनकी इजाजत के उनके ओरिजिनल गाने का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. मामला इतना बढ़ गया है कि सिंगर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर टीम से ट्रैक हटाने की मांग की और इशारा दिया है कि बात नहीं बनी तो कानूनी रास्ता अपनाया जा सकता है.
बिना परमिशन गाना इस्तेमाल करने पर भड़के सिंगर
सरगम वैष ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “द वन से मेरा गाना हटाएं. मैंने हाल ही में ‘द वन’ का ऑफिशियल द वनट्रेलर देखा और उसमें अपना ओरिजिनल गाना सुना, जिसका इस्तेमाल मेरी जानकारी, अनुमति या सहमति के बिना किया गया है. मैंने ट्रेलर या उसके प्रमोशन के लिए अपने म्यूजिक के इस्तेमाल की कोई परमिशन नहीं दी है. यह मेरे लिए काफी सीरियस मामला है, क्योंकि मैंने यह काम पहले ही एक बड़े म्यूजिक लेबल के साथ साइन किया हुआ है और बिना अनुमति इसके इस्तेमाल से मेरे मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट पर असर पड़ सकता है. हर कलाकार के काम और उसके अधिकारों का सम्मान होना चाहिए. किसी भी आर्टिस्ट का म्यूजिक उसकी परमिशन के बिना इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.”
View on Instagram
‘द वन’ से ट्रैक नहीं हटाया तो सिंगर ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
सरगम वैष ने आगे लिखा, “मैं संबंधित टीम से रिक्वेस्ट करता हूं कि कृपया मेरा म्यूजिक हटा दें और मुझसे सीधे संपर्क करें. अगर इसके इस्तेमाल के लिए कोई वैलिड परमिशन या लाइसेंस है, तो उसकी डिटेल्स मेरे साथ शेयर करें. मैं ये पोस्ट इसलिए कर रहा हूं क्योंकि इस वक्त मुझे आपके सपोर्ट की जरूरत है. प्लीज इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि ये सही लोगों तक पहुंच सके. उन सभी लोगों का शुक्रिया, जो इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट्स के साथ खड़े होते हैं और उनके काम की रिस्पेक्ट करते हैं.” वीडियो में सरगम ने यह भी कहा कि अगर ‘द वन’ की टीम गाना नहीं हटाती है, तो उनकी कानूनी टीम इस मामले को आगे देखेगी./ins
द वन के बारे में
‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्राऔर तमन्ना भाटिया की जोड़ी दिखेंगी. कहानी घने और रहस्यमयी जंगलों की बैकग्राउंड पर आधारित है और इसमें भारतीय लोककथाओं की झलक देखने को मिलेगी. फिल्म को ज्यादा वास्तविक बनाने के लिए इसकी शूटिंग असली जंगलों में की जा रही है. फिल्म का निर्देशन दीपक मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने किया है. वहीं, इसे शोभा कपूर, एकता आर कपूर और अरुणाभ कुमार ने प्रोड्यूस किया है. यह बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर (TVF) के साथ मिलकर बनाई गई है. फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
ये भी पढ़ें: The Vvaan: बिहार पहुंची 'द वन' की पूरी टीम, CM सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद एकता कपूर ने कह दी ये बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए