Bigg Boss 20 Nomination: न दोस्ती काम आई, न कोई रिश्ता, इन 2 कंटेस्टेंट्स को मिला ZERO वोट, घर से बेघर होने के लिए हुए नॉमिनेट

Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस 20 नॉमिनेशन, फोटो- एआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bigg Boss 20 Nomination: इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क में घरवालों को दो ऐसे कंटेस्टेंट्स चुनने थे, जिन्हें वे बेघर होने से बचाना चाहते थे. जब वोटिंग का रिजल्ट सामने आया, तो यंग डीएसए और ईशा रिखी के लिए तस्वीर बेहद चौंकाने वाली रही. दोनों को बचाने के लिए किसी भी कंटेस्टेंट ने अपना वोट नहीं दिया. यानी वे इस वीक नॉमिनेटेड हैं.

विज्ञापन

Bigg Boss 20 Nomination: बिग बॉस के घर में रिश्तों का कोई फिक्स्ड क्लाइमैक्स नहीं होता, आज जो अपना है, अगले ही पल वही गेम में बेगाना नजर आ सकता है. इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क में भी कुछ ऐसा ही ड्रामा देखने को मिला. टास्क में घरवालों को दो ऐसे कंटेस्टेंट्स चुनने थे, जिन्हें वे इस हफ्ते नॉमिनेशन से बचाना चाहते थे. कई को दोस्तों का साथ मिला, लेकिन यंग डीएसए और ईशा रिखी के हिस्से ऐसी खामोशी आई कि पूरा घर जैसे उन्हें भूल ही गया. दोनों को बचाने के लिए किसी एक सदस्य ने भी अपना वोट नहीं दिया.

विज्ञापन

नॉमिनेशन टास्क में किसने किसे बचाया?

बिग बॉस 20 के टास्क में हर कंटेस्टेंट को दो ऐसे घरवालों के नाम चुनने थे, जिन्हें वे नॉमिनेशन से बचाना चाहते थे. वोटिंग में सामने आए नाम इस तरह हैं,

  • स्काउट: लव गिल और आसिफ खान
  • यंग डीएसए: माही विज और लव गिल
  • अर्शिफा खान: काजी तौकीर खान और माही विज
  • कनिका मान: काजी तौकीर खान और मैरी कॉम
  • मैरी कॉम: आम्रपाली दुबे और लव गिल
  • आम्रपाली दुबे: लव गिल और रीति तिवारी
  • काजी तौकीर खान: अर्शिफा खान और माही विज
  • माही विज: अर्शिफा खान और काजी तौकीर खान
  • ईशा रिखी: कनिका मान और अर्शिफा खान
  • आसिफ खान: स्काउट और लव गिल
  • अमन गांधी: उदिति सिंह और काजी तौकीर खान
  • लव: आसिफ खान और आम्रपाली दुबे
  • रीति तिवारी: आम्रपाली दुबे और मैरी कॉम
  • उदिति सिंह: काजी तौकीर खान और अमन गांधी

ये 2 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट

यंग डीएसए और ईशा रिखी को बचाने के लिए किसी ने भी वोट नहीं किया, यानी दोनों को जीरो सेव वोट मिला, जिसके बाद वह इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं.

लव गिल को मिला सबसे ज्यादा सपोर्ट

अगर वोटिंग पैटर्न पर नजर डालें तो लव गिल को सबसे ज्यादा कंटेस्टेंट्स का सपोर्ट मिला. कई घरवालों ने उन्हें नॉमिनेशन से बचाने के लिए अपना वोट दिया. वहीं काजी तौकीर खान, माही विज और अर्शिफा खान को भी एक से ज्यादा कंटेस्टेंट्स का प्यार मिला.

यंग डीएसए और माही विज को लेकर क्या बोले सलमान खान

इधर वीकेंड का वार में यंग डीएसए और माही विज के बीच हुई तनातनी पर सलमान खान ने बात की. उन्होंने साफ कहा कि माही ने उन्हें गाली नहीं दी थी. सलमान की इस फटकार के बाद यंग को अपने रवैये पर सफाई देनी पड़ी. इधर आम्रपाली को भाईजान ने घर में सबसे समझदार भी बताया. उन्होंने कहा कि वह मुद्दे सही जगह उठाती हैं और सबको अच्छे से समझाती भी हैं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'तेरे बाप की नौकर हूं?' Bigg Boss में काजी तौकीर पर भड़कीं रिती तिवारी, घर में मचा बवाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola