Bigg Boss 20 X Review: कहीं 'तथास्तु' के नाम पर हुआ धोखा; रोहद हुए आउट, वहीं काजी तौकीर के ‘आउ’ स्वैग ने लूटी महफिल, जानें X यूजर्स का रिएक्शन
बिग बॉस 20’ X Review, फोटो- इंस्टाग्राम
'Bigg Boss 20' में ड्रामे का डोज बढ़ गया है. काजी तौकीर के 'रॉकस्टार' स्वैग और उनकी तबीयत पर उठे सवालों से लेकर रोहेद खान के 'अनफेयर' एविक्शन तक, लेटेस्ट एपिसोड ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. जानिए X पर जनता का क्या रिएक्शन है.
Bigg Boss 20 X Review: ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा देखने को मिली. इस बार घर के अंदर काजी तौकीर को लेकर हुई बहस, उनकी तबीयत पर उठे सवाल और रोहेद खान के एविक्शन ने दर्शकों का ध्यान खींचा. X पर कुछ यूजर्स काजी के समर्थन में नजर आए, तो कुछ ने उनके व्यवहार और एक्टिंग को लेकर सवाल उठाए. वहीं, रोहेद खान ने अपने एविक्शन पर बिग बॉस के बायस्ड होने की बात कही.
काजी तौकीर को लेकर बंटे दर्शक
शो में काजी तौकीर हमेशा अपने मजाकिया अंदाज और घरवालों को हंसाने की कोशिशों के लिए चर्चा में रहे हैं. लेकिन अब घर के कुछ सदस्यों के साथ उनके रिश्तों में तनाव देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे रिएक्शंस में कई यूजर्स ने काजी के प्रति घरवालों के बदलते रवैये पर नाराजगी जताई.
">Qazi Touqeer was the one who always tried to make everyone laugh, spread positivity and keep the house entertained… and now seeing the same people turn against him and bully him hurts so much. 💔
— 𝑵𝒂𝒚𝒓𝒂💗ྀི (@NayraOnX) September 21, 2026
He truly doesn’t deserve this. ❤️🩹#QaziTouqeer #BiggBoss20 #BB20 pic.twitter.com/pTbo0GGf8r
एक यूजर ने लिखा कि काजी हमेशा घर में सकारात्मक माहौल बनाने और सभी को एंटरटेन करने की कोशिश करते थे. ऐसे में अब उन्हीं लोगों को उनके खिलाफ होते और उनका मजाक उड़ाते देखना दुखद है. यूजर ने कहा कि काजी इस तरह के व्यवहार के हकदार नहीं हैं.
'आई एम ए रॉकस्टार बेबी आउ' और स्वैग को लेकर भी हुई चर्चा
काजी के खास अंदाज और उनके ‘आउ’ कहने के तरीके को लेकर भी X पर मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. एक यूजर ने लिखा कि कोई उनके ‘आउ’ को पसंद करे या उनके स्वैग का मजाक उड़ाए, लेकिन उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. यूजर ने काजी को सिर्फ एक कंटेस्टेंट नहीं, बल्कि शो का ‘मेन कैरेक्टर’ बताया.
">You can hate the “owww.”
— 𝚂𝚞𝚑𝚊𝚗𝚒 🦋 (@suhaniekladki1) September 20, 2026
You can mock the swag.
You can form a 15-member committee.
You still cannot ignore him.
That’s the difference between a contestant and a main character.#QaziTouqeer #BiggBoss20 #BB20 @qazitouqeerr pic.twitter.com/uLPXWM0aJb
वहीं, काजी ने भी अपने अंदाज में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि वह अब भी रॉकस्टार हैं और उन्होंने हमेशा अपने दर्शकों को एंटरटेन किया है, लेकिन कभी अपनी सीमाएं पार नहीं की. इस बयान के बाद उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर उनके लिए प्यार जाहिर किया.
रोहेद खान ने एविक्शन को बताया अनफेयर
दूसरी ओर, शो से बाहर हुए रोहेद खान ने अपने एविक्शन को लेकर नाराजगी जाहिर की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि उन्हें शो से बाहर किया जाना अनफेयर लगा. रोहेद के मुताबिक, बिग बॉस की थीम में ‘तथास्तु’ का वरदान था, जिसके तहत उन्हें दो वरदान मिलने चाहिए थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
">Rohed Khan First Angry Interview After Evicted From Bigg Boss 20 | Rohed Eviction Bigg Boss 20#BiggBoss20 #eviction #BiggBoss #rohedkhan #interview pic.twitter.com/VO5RMk61FC
— Hetram1007 (@hetram1007) September 19, 2026
उन्होंने यह भी कहा कि पहले ही घरवालों से उनकी एक लाइफलाइन छिनवाई जा रही थी और इसके बाद उनका एविक्शन हुआ, जो उन्हें पक्षपातपूर्ण लगा। रोहेद की इन बातों के बाद उनके एविक्शन को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
एल्विश यादव का भी हुआ जिक्र
X पर कुछ यूजर्स ने बिग बॉस के इतिहास में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर ट्रॉफी जीतने वाले एल्विश यादव का भी जिक्र किया. एक पोस्ट में उन्हें ऐसा वाइल्डकार्ड बताया गया, जिसकी एंट्री भले ही बाद में हुई, लेकिन प्रभाव विजेता जैसा रहा.
">BIGG BOSS ki history mein WILDCARD BANKAR TROPHY JEETNE WALA
— Rajput (@Rajput_zzz) September 21, 2026
SIRF EK NAAM HAI — ELVISH YADAV. 🏆
Entry wildcard thi,
par impact winner wala tha. 🔥
History bani thi…
aur AURA aaj bhi wahi hai. 👑#ElvishYadav #ElvishArmy #BiggBossOTT2 #Elvish #BiggBoss20 pic.twitter.com/JdRcxlGAd7
कुल मिलाकर, ‘बिग बॉस 20’ के इस एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर काजी तौकीर के व्यवहार, घरवालों के साथ उनके रिश्तों और रोहेद खान के एविक्शन को लेकर अलग-अलग राय देखने को मिली. अब दर्शकों की नजरें अगले टास्क और घर में बदलते समीकरणों पर टिकी हैं.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'तेरे बाप की नौकर हूं?' Bigg Boss में काजी तौकीर पर भड़कीं रिती तिवारी, घर में मचा बवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए