Bigg Boss 20: 'नो रहस्य, ओनली तपस्या’, सलमान खान ने शादी-बच्चों पर तोड़ी चुप्पी, सिद्धार्थ मल्होत्रा के सवाल पर दिया मजेदार जवाब
सिद्धार्थ, तमन्ना इन बिग बॉस 20, फोटो- इंस्टाग्राम
Bigg Boss 20 के सेट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने सलमान खान के साथ जमकर मस्ती की. इस दौरान सलमान के 'रहस्य और तपस्या' वाले मजेदार बयान से लेकर सिद्धार्थ के पिता बनने के अनुभव तक, जानिए शो की सबसे दिलचस्प बातें.
Bigg Boss 20: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में इस बार मनोरंजन का तड़का लगाने सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहुंचे. दोनों अपनी फिल्म 'द वन' (Vvaan) को प्रमोट करने के लिए शो के सेट पर आए. इस दौरान सलमान खान के साथ उनकी खूब हंसी-मजाक हुई. बातचीत में सलमान की शादी, उनकी जिंदगी के रहस्य और सिद्धार्थ की मैरिड लाइफ से लेकर पिता बनने तक के अनुभव पर चर्चा हुई. इस दौरान सलमान के मजेदार जवाबों ने माहौल को और दिलचस्प बना दिया.
'माय लाइफ हैज नो रहस्य, ओनली तपस्या नाउ - सलमान
शो में बातचीत के दौरान तमन्ना भाटिया ने सलमान खान से उनकी निजी जिंदगी को लेकर ऐसा सवाल किया, जिस पर सभी का ध्यान चला गया. तमन्ना ने कहा कि हर कोई सलमान की जिंदगी में छिपे रहस्यों के बारे में जानना चाहता है. इसी वजह से वे भी उनके शो पर यह जानने के लिए आए हैं.
View on Instagram
इस पर सलमान खान ने अपने खास अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'माय लाइफ हैज नो रहस्य, ओनली तपस्या नाउ.' यानी उनकी जिंदगी में अब कोई रहस्य नहीं, बल्कि सिर्फ तपस्या है.
सलमान के इस जवाब के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने तुरंत पूछ लिया कि यह तपस्या किसके साथ है? सिद्धार्थ के इस सवाल पर सलमान ने फिर से तपस्या कहकर बात को मजेदार बना दिया.
सिद्धार्थ से बोले सलमान- शादी करो, शादी करो कहता था
इसके बाद सलमान खान ने बातचीत का रुख सिद्धार्थ मल्होत्रा की तरफ मोड़ दिया. उन्होंने सिद्धार्थ से उनकी शादीशुदा जिंदगी और पिता बनने के अनुभव के बारे में पूछा. सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह सिद्धार्थ से हमेशा शादी करने के लिए कहते थे. वह बार-बार कहते थे, 'शादी करो, शादी करो', लेकिन उस वक्त सिद्धार्थ शरमाते हुए कहते थे, 'नहीं, नहीं, अभी नहीं.'
सलमान की इस बात पर सिद्धार्थ ने भी मजेदार जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना राज छिपाकर रखा था. इस बातचीत में सिद्धार्थ की निजी जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें सामने आईं.
पिता बनने पर क्या बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा?
शादी के बाद पिता बनने के अनुभव को लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया कि उनकी बेटी बहुत प्यारी है. उन्होंने पिता बनने की खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एक पिता होना दुनिया का सबसे अच्छा एहसास है.

सिद्धार्थ की यह बात सुनकर सलमान खान ने भी उनकी बातों पर प्रतिक्रिया दी. बातचीत का यह हिस्सा खास रहा, क्योंकि इसमें अभिनेता ने अपनी निजी जिंदगी के उस पहलू के बारे में बताया, जिसे लेकर उनके फैंस भी उत्सुक रहते हैं.
सलमान खान ने शादी और बच्चों पर कही ये बात
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए सलमान खान से भी उनकी शादी और बच्चों को लेकर राय पूछ ली. इस पर सलमान ने कहा कि शादी और बच्चों को लेकर उनका ख्याल अच्छा है.
हालांकि, इसके बाद उन्होंने साफ कर दिया कि वह खुद शादी नहीं करना चाहते और न ही बच्चे करना चाहते हैं. सलमान के इस जवाब ने एक बार फिर उनकी शादी को लेकर होने वाली चर्चाओं को मजेदार मोड़ दे दिया.
इसके बाद सलमान ने तमन्ना भाटिया से भी यही सवाल पूछ लिया कि शादी और बच्चों को लेकर उनका क्या ख्याल है. सलमान खान के सवाल पर तमन्ना भाटिया ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'मेरा नंबर नहीं आ रहा.' तमन्ना की इस बात पर सलमान ने कहा कि उनके अच्छे दिन जल्द ही आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए