Bigg Boss 20: जब दिमाग ही घुटनों में हो तो सिर पर मारकर फायदा नहीं... काजी को सपोर्ट करने पर माही विज पर भड़के यंग, बताया 'खतरनाक मौसी'
बिग बॉस के घर में यंग और माही, फोटो- इंस्टाग्राम
Bigg Boss 20: काजी को सपोर्ट करने पर यंग ने माही विज को बताया 'खतरनाक मौसी'. वीकेंड का वार के बाद किचन में ईशा से जाहिर किया गुस्सा.
Bigg Boss 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने खुद सीने में दर्द का नाटक करके काजी तौकीर की पोल खोल दी. उन्होंने साफ कर दिया कि काजी घर में सिर्फ अटेंशन पाने के लिए अपनी बीमारी का झूठा बहाना बना रहे थे. सलमान के इस खुलासे के बाद जहां बाकी घरवाले काजी से नाराज हो गए, वहीं माही विज ने आगे बढ़कर उन्हें गले लगा लिया और उनका बचाव करने लगीं. सलमान के इतना समझाने के बाद भी माही का काजी को सपोर्ट करना घर के दूसरे कंटेस्टेंट यंग को बिल्कुल रास नहीं आया.
'दिमाग घुटनों में हो तो सिर पर मारकर फायदा नहीं'
वीकेंड का वार खत्म होने के बाद जब सब अपने कामों में लगे थे, तब यंग किचन एरिया में ईशा से बात करते हुए माही पर अपनी भड़ास निकालते दिखे. उन्होंने सीधे शब्दों में कहा,
"मुझे खराब लगा ब्रो. खराब काजी के लिए नहीं, बल्कि तुम्हारे लिए लगा कि तुम गलत इंसान को सपोर्ट कर रही हो. जब उसने बोला कि 'मैं अभी भी करूंगी', तो ठीक है भाई. जब दिमाग ही घुटनों में हो, तो सिर पर मारकर कोई फायदा नहीं है."
'ऐसी खतरनाक मौसी होती तो सारे रिश्ते तोड़ देता'
यंग ने ईशा से आगे कहा कि वह माही की भलाई सोचकर ही बोल रहे हैं, लेकिन उनका यह बर्ताव समझ से परे है. यंग बोले,
"मैं उसे लेकर सच में कंसर्न्ड हूं. वो मेरी मां जैसी है... नहीं, मेरी मां तो बहुत अच्छी हैं, उनसे मुझे बहुत प्यार मिला है ब्रो. पर अगर मेरी ऐसी कोई मौसी-वौसी होती ना इतनी खतरनाक, तो मैं अपनी मां को बोलता कि चल तेरे को यहां से निकाल कर ले जाता हूं और उस मौसी के साथ सारे कॉन्टैक्ट तोड़ देता. वो वैसी वाली मौसी है."
घर के अंदर हुआ इस कंटेस्टेंट का पत्ता साफ
'बिग बॉस 20' के घर में सिर्फ यही ड्रामा नहीं थमा, बल्कि नियमों का उल्लंघन करने पर बिग बॉस ने एक बड़ा फैसला भी सुना दिया. दरअसल, घर के अंदर नॉमिनेशन डिस्कस करने पर बिग बॉस ने रोहेद, आसिफ और स्काउट को सीधे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया था. इसके बाद जनता के वोटों के आधार पर फैसला सामने आया, जहां सबसे कम वोट मिलने के चलते रोहेद का पत्ता घर से साफ हो गया और उनका सफर यहीं खत्म हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए