Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: "मैरी कॉम बॉक्सर हैं..." सलमान ने बिग बॉस में सिखाया माही विज को बॉक्सिंग और किकबॉक्सिंग का अंतर
सलमान खान और माही विज, फोटो- इंस्टाग्राम
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने माही विज की स्पोर्ट्स नॉलेज पर चुटकी ली. माही और उदिति द्वारा मैरी कॉम को 'किकबॉक्सर' बताए जाने पर, सलमान ने उन्हें बॉक्सिंग और किकबॉक्सिंग के बीच का असली अंतर समझाया. जानिए इस मजेदार वाक्ये की पूरी कहानी.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस के घर में इस बार वीकेंड का वार के दौरान माही विज और सलमान खान के बीच खेल से जुड़ी एक दिलचस्प बातचीत देखने को मिली. सलमान ने माही को बताया कि मैरी कॉम बॉक्सर हैं, किकबॉक्सर नहीं. इस पर माही ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्हें स्पोर्ट्स की ज्यादा जानकारी नहीं है. बातचीत के दौरान सलमान ने उन्हें बॉक्सिंग और किकबॉक्सिंग के बीच का अंतर भी समझाया.
माही विज ने मानी अपनी गलती
वीकेंड का वार में सलमान खान ने माही विज से इस मामले पर बात की. उन्होंने बताया कि मैरी कॉम एक मशहूर भारतीय बॉक्सर हैं और उन्हें किकबॉक्सर कहना सही नहीं है. इस पर माही ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्हें खेलों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है.
">Salman corrected Mahi that #MaryKom is not a kickboxer, she is a boxer. 🥊
— Priya Vatsh 2.0 (@ItsPriyaVatsh) September 20, 2026
He should have also told her about Mary Kom’s achievements. This is Mary Kom, a six-time World Boxing Champion and 2012 Olympic bronze medallist. 🇮🇳
Know the legend before you speak about her! 👏#BB20…
सलमान ने माही को समझाया कि बॉक्सिंग और किकबॉक्सिंग दोनों अलग-अलग खेल हैं. दोनों में मुकाबले के नियम और प्रतिद्वंद्वी पर हमला करने के तरीके अलग होते हैं. बातचीत के दौरान माही ने भी अपनी जानकारी की कमी को स्वीकार किया.
पहले भी उदिति से पूछ चुकी थीं मैरी कॉम का नाम
इस पूरे मामले की एक दिलचस्प कड़ी बिग बॉस के पिछले एपिसोड से भी जुड़ी है. घर में बातचीत के दौरान माही विज ने उदिति सिंह से एक किकबॉक्सर का नाम पूछा था. इस पर उदिति ने मैरी कॉम का नाम बताया था.
">While we understand need to respect Mary Kom as legend, Bigg Boss is a game show and every contestants are equal. Audience will not find Mahi's comments disrespectful to legend, it's just part of game
— BollyJalwa (@BollyJalwa) September 18, 2026
If Mary has a problem, she shouldn't join reality show pic.twitter.com/DhAreZ4YMN
अब वीकेंड का वार में सलमान खान ने इसी बातचीत का जिक्र करते हुए माही को सही जानकारी दी. इस तरह घर के अंदर हुई एक छोटी-सी बातचीत शो के वीकेंड एपिसोड में चर्चा का विषय बन गई.
बिग बॉस के घर में खेल और मनोरंजन का मेल
बिग बॉस के घर में अक्सर कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली बातचीत और उनकी छोटी-छोटी गलतियां भी सुर्खियां बटोरती हैं. वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों के साथ उनके व्यवहार, गेम और बातचीत से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा करते हैं.
क्या है बॉक्सिंग और किकबॉक्सिंग में अंतर?
बॉक्सिंग में खिलाड़ी मुख्य रूप से अपने हाथों से मुक्के मारकर मुकाबला करते हैं. इसमें पैरों से किक मारना नियमों के खिलाफ होता है. वहीं, किकबॉक्सिंग में मुक्कों के साथ पैरों से किक मारने की भी अनुमति होती है. दोनों खेलों के अपने अलग नियम और तकनीकें हैं.
मैरी कॉम भारतीय बॉक्सिंग की दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है और कई बड़े खिताब अपने नाम किए हैं. ऐसे में उनका नाम किकबॉक्सिंग से जोड़ना खेल की विधा को लेकर भ्रम पैदा कर सकता है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 PROMO: काजी का सिग्नेचर स्टेप देख बेकाबू हुए सलमान खान, छाती पकड़कर सीधे जमीन पर ढेर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए