आज जो कपड़े-घड़ी पहनता हूं वो विजय की वजह से है... Atlee ने थलापति को दिया अपनी कामयाबी का क्रेडिट, फिर सुनाया 'जवान' का किस्सा
विजय और एटली, फोटो- इंस्टाग्राम
Atlee: 'जवान' बनाने से पहले एटली ने जब थलापति विजय को शाहरुख खान के फोन की बात बताई, तो वो चौंक पड़े. विजय ने एटली से ऐसा क्या कहा जिसने उनकी किस्मत बदल दी? पढ़ें पूरा किस्सा.
Atlee: फिल्म डायरेक्टर एटली आज देश के सबसे बड़े फिल्ममेकर्स में गिने जाते हैं. शाहरुख खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' बनाने वाले एटली अपनी कामयाबी का सबसे बड़ा श्रेय साउथ सुपरस्टार थलापति विजय को देते हैं. हाल ही में एक इवेंट में एटली ने दिल की बात कहते हुए बताया कि आज वो जिस मुकाम पर हैं और जो कुछ भी पहनते-ओढ़ते हैं, वो सब उनके बड़े भाई जैसे विजय की बदौलत ही मुमकिन हो पाया है.
'जो कपड़े और घड़ी पहनता हूं, वो विजय अन्ना की वजह से है'
विजय सेतुपति की आने वाली फिल्म 'बत्था' के ऑडियो लॉन्च इवेंट में पहुंचे एटली ने अपनी पुरानी जिंदगी और संघर्ष को याद किया. एटली ने स्टेज पर कहा,
"आज मैं जो शर्ट, पैंट और घड़ी पहनता हूं, वो मैंने अपनी कड़ी मेहनत से कमाई है. लेकिन मैं यह भी मानता हूं कि यह सब मेरे अन्ना थलापति विजय की वजह से है. अगर वो मेरी जिंदगी में न होते, तो मेरा कोई चांस ही नहीं था... बिल्कुल कोई चांस नहीं था."
एटली ने आगे बताया कि वो पहले से काम कर रहे थे, लेकिन विजय ने उन्हें 'थेरी', 'मेर्सल' और 'बिजिल' जैसी तीन लगातार बड़ी फिल्में देकर एक नया जीवन दिया.
जब शाहरुख खान ने खुद किया एटली को फोन
एटली ने उस दिन को भी याद किया जब उन्हें अपने करियर का सबसे बड़ा ब्रेक यानी शाहरुख खान की फिल्म का ऑफर मिला था. एटली ने बताया कि तमिल सिनेमा में काम करने के दौरान खुद शाहरुख खान ने उनसे संपर्क किया और साथ में एक बड़ी हिंदी फिल्म बनाने की इच्छा जताई. एटली के लिए यह पहला मौका था जब वो किसी बॉलीवुड प्रोजेक्ट को डायरेक्ट करने वाले थे.
सुनकर सन्न रह गए थे विजय
यह खुशखबरी सुनते ही एटली सबसे पहले थलापति विजय के पास पहुंचे और उन्हें पूरी बात बताई. यह सुनते ही विजय पूरी तरह चौंक गए. विजय को यकीन ही नहीं हुआ और उन्होंने हैरानी से पूछा,
"क्या तुम सच कह रहे हो? वो खुद तुम्हारे पास आए हैं?"
जब एटली ने मुस्कुराते हुए हामी भरी, तो विजय ने बेहद खुश होकर एटली की पीठ थपथपाई. विजय ने एटली को पूरा सपोर्ट दिया और सलाह दी कि वो अपना पूरा ध्यान और मेहनत इस फिल्म में झोंक दें. विजय के इसी भरोसे और साथ की वजह से एटली ने 'जवान' जैसी ऐतिहासिक फिल्म बनाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए