13 करोड़ की Rolls-Royce में घूम रही Maithili Thakur पर उठी उंगली, तो भड़कीं Kangana Ranaut, बोली- क्या हम अच्छी जिंदगी नहीं जी सकते?

Updated:
विज्ञापन

मैथिली ठाकुर और कंगना रनौत, फोटो - इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार की विधायक मैथिली ठाकुर एक महंगी Rolls-Royce में नजर आने के बाद चर्चा में हैं. इस पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने युवा नेताओं के हक में आवाज उठाई है. जानें पूरा मामला.

विज्ञापन

बिहार की विधायक और सिंगर मैथिली ठाकुर इन दिनों एक लग्जरी कार को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में वह मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल में नीले रंग की Rolls-Royce Cullinan में पहुंची थीं. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी कार को लेकर सवाल उठने लगे. हालांकि, यह साफ नहीं है कि कार मैथिली ठाकुर की अपनी है, किराये पर ली गई थी या किसी अन्य व्यवस्था के तहत इस्तेमाल की गई थी. अब कंगना रनौत ने मैथिली के समर्थन में पोस्ट किया है.

विज्ञापन

Rolls-Royce में पहुंचीं मैथिली ठाकुर

मैथिली ठाकुर के लालबागचा राजा पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वह नीले रंग की Rolls-Royce Cullinan में नजर आईं. इस मॉडल की मुंबई में ऑन-रोड कीमत 13 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है. हालांकि, मैथिली इस कार की मालकिन हैं या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. मैथिली की 2025 की चुनावी जानकारी के मुताबिक, उनके पास कुल करीब 3.82 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति थी और कोई देनदारी नहीं थी. उनकी घोषित संपत्तियों में करीब 2.32 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 1.50 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल थी.

कंगना रनौत ने किया मैथिली का बचाव

मैथिली को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा के बीच कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की. उन्होंने लिखा

"कुछ लोगों को नेताओं को अच्छी जिंदगी जीते देखकर पेट में दर्द होने लगता है. अब एक युवा विधायक को लग्जरी कार इस्तेमाल करने के लिए निशाना बनाया जा रहा है. जनता की सेवा करने के साथ-साथ नेताओं का अपना करियर, निजी जिंदगी और फैन फॉलोइंग भी होती है. अगर वे मेहनत करके अच्छी जिंदगी जी रहे हैं, तो इसमें दूसरों को क्या मिर्ची लग रही है?"

कंगना ने अपने पोस्ट में सवाल किया, “हम भी अच्छी जिंदगी क्यों नहीं जी सकते?”

कंगना रनौत इंस्टाग्राम स्टोरी स्क्रीनशॉट
कंगना रनौत इंस्टाग्राम स्टोरी स्क्रीनशॉट

कौन हैं मैथिली ठाकुर?

मैथिली ठाकुर सिंगर से राजनेता बनी हैं. उन्होंने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर अलीनगर सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. चुनावी रिकॉर्ड के मुताबिक वह 25 साल की थीं और उनका पेशा सिंगिंग दर्ज था. संगीत की दुनिया में मैथिली को लोकगीत, भजन और पारंपरिक संगीत के लिए जाना जाता है. 2017 में उन्होंने 'राइजिंग स्टार इंडिया' में हिस्सा लिया था, जिसके बाद उनकी पहचान और बढ़ी.

ये भी पढ़ें: The Vvaan: बिहार पहुंची 'द वन' की पूरी टीम, CM सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद एकता कपूर ने कह दी ये बात

ये भी पढ़ें: Maharaja 2: 20 करोड़ के बजट में 200 करोड़ कमाने वाली 'महाराजा' का सीक्वल कन्फर्म, विजय सेतुपति बोले- कहानी बेहद खूबसूरत है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन