Bihar Ka Mausam: बिहार में 30-40 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 26 सितंबर तक बदलेगा मौसम, 3 दिन सभी 38 जिलों में येलो अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

बिहार मौसम अलर्ट (22-26 सितंबर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Ka Mausam: बिहार में मानसून की रफ्तार एक बार फिर जोर पकड़ने वाली है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 22 से 26 सितंबर 2026 तक पूरे राज्य में मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है. अगले कुछ दिनों तक आंधी, वज्रपात और बारिश को लेकर सभी 38 जिलों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. 22 और 23 सितंबर को कुछ जिलों में बारिश और तेज हवा का असर दिखेगा. इसके बाद 24 से 26 सितंबर तक पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन दिनों कई जगह गरज के साथ बारिश और तेज हवा चल सकती है.

विज्ञापन

22 सितंबर को बिहार के दक्षिणी और आसपास के 19 जिलों में येलो अलर्ट है. इन जिलों में बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पटना, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया और भागलपुर शामिल हैं. इन इलाकों में गरज के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. बाकी जिलों में इस दिन येलो अलर्ट नहीं है.


23 सितंबर को 25 जिलों में मौसम का असर

23 सितंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, बांका और भागलपुर में येलो अलर्ट रहेगा. इन जिलों में गरज के साथ बारिश और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है. बाकी जिलों में इस दिन येलो अलर्ट नहीं है.

24 सितंबर को पूरे बिहार में येलो अलर्ट

24 सितंबर को मौसम का असर पूरे बिहार में रहेगा. इस दिन राज्य के सभी 38 जिलों में येलो अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान गरज के साथ बारिश, तेज हवा और भारी बारिश की स्थिति बन सकती है. यानी उत्तर बिहार से लेकर दक्षिण बिहार तक किसी भी हिस्से में मौसम बदल सकता है.


बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

25-26 सितंबर को भी सभी 38 जिलों में अलर्ट

25 सितंबर को भी बिहार के किसी जिले को राहत नहीं मिलेगी. सभी 38 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन भी गरज के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. 26 सितंबर को भी मौसम का असर पूरे राज्य में बना रहेगा. सभी 38 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन भी कई जगह गरज के साथ बारिश और तेज हवा की संभावना दिखाई गई है. ऐसे में 24 से 26 सितंबर तक पूरे बिहार के लोगों को मौसम पर नजर रखने की जरूरत होगी.

इसे भी पढ़ें : बिहार के युवाओं के लिए बड़ा मौका, हर महीने मिलेंगे 9000 रुपये, 25 सितंबर को यहां लगेगा कैंप

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन