Bigg Boss 20 PROMO: काजी का सिग्नेचर स्टेप देख बेकाबू हुए सलमान खान, छाती पकड़कर सीधे जमीन पर ढेर

Updated:
विज्ञापन

सलमान खान और काजी, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bigg Boss 20 PROMO: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में आखिर ऐसा क्या हुआ कि हंसी के मारे सलमान खान के पेट में बल पड़ गए? सिद्धार्थ और तमन्ना के सामने स्टेज पर बने इस मजेदार माहौल का पूरा सच जानिए.

विज्ञापन

Bigg Boss 20 PROMO: 'बिग बॉस' के वीकेंड का वार का नया प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, और वजह कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं बल्कि सलमान खान का बेकाबू होकर हंसना है. प्रोमो में बॉलीवुड स्टार्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अपनी नई फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' के प्रमोशन के सिलसिले में स्टेज पर पहुंचे नजर आ रहे हैं. लेकिन फिल्म की बात होते-होते अचानक स्टेज पर ऐसा सीन बना कि सलमान खान अपनी हंसी नहीं रोक पाए और सीधे जमीन पर ढेर हो गए.

विज्ञापन

तमन्ना ने की काजी के हुक स्टेप की बात

View on Instagram

प्रोमो में दिखता है कि स्टेज पर बातें करते हुए तमन्ना भाटिया अचानक बिग बॉस के कंटेस्टेंट काजी का जिक्र छेड़ देती हैं. तमन्ना कहती हैं कि सोशल मीडिया पर इस वक्त काजी का क्रेज छाया हुआ है और उनकी पूरी टाइमलाइन उन्हीं के वीडियो से भरी पड़ी है. तमन्ना कहती हैं कि वो काजी का मशहूर हुक स्टेप सीखना चाहती हैं. इसके बाद स्क्रीन पर काजी का वही अजीबोगरीब सिग्नेचर स्टेप दिखाया जाता है और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी उस स्टेप को करने की कोशिश करते हैं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: वीकेंड का वार पर सलमान खान की अचानक बिगड़ी हालत, सीने में भारीपन के बाद फ्लोर पर बैठे, सेट पर पहुंची मेडिकल टीम

छाती पकड़कर फ्लोर पर गिरे सलमान खान

काजी के उस डांस स्टेप को देखकर सलमान खान के चेहरे के भाव देखने लायक थे. वो हंसी के मारे खुद को संभाल ही नहीं पाए. जैसे ही सलमान ने उस स्टेप की नकल करने की कोशिश की, उन्होंने सीधे अपने सीने पर हाथ रखा और स्टेज के फर्श पर लेट गए. सलमान को इस तरह छाती पकड़कर जमीन पर लोटपोट होते देख सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना और घर के अंदर बैठे सारे कंटेस्टेंट्स ठहाके मारकर हंसने लगे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola