KBC 18: अमिताभ बच्चन ने खोला 1975 की शूटिंग का राज, बोले- एक साथ 2-3 फिल्मों में करना पड़ता था काम

Updated:
विज्ञापन

वरुण ग्रोवर, गौरव कपूर और गौरव गुप्ता KBC 18 के सेट पर , फोटो - ए आई एडिटेड

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

KBC 18 में वरुण ग्रोवर ने अमिताभ बच्चन से 1975 की फिल्मों को लेकर दिलचस्प सवाल पूछा. बिग बी ने बताया कि उस दौर में कलाकार एक साथ 2-3 फिल्मों में कैसे काम करते थे और तीन शिफ्ट में शूटिंग होती थी.

विज्ञापन

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के सेट पर इस बार अमिताभ बच्चन के साथ cनजर आए. तीनों ने बिग बी के साथ खूब मस्ती की और उनके फिल्मी करियर से जुड़े कई पुराने किस्से भी सुने. इसी दौरान वरुण ग्रोवर ने अमिताभ बच्चन से उनके करियर के बेहद खास दौर यानी 1975 को लेकर एक दिलचस्प सवाल पूछा.

विज्ञापन

वरुण ग्रोवर ने 1975 की फिल्मों को लेकर पूछा सवाल

वरुण ग्रोवर ने अमिताभ बच्चन को याद दिलाया कि 1975 में उनकी दीवार, शोले और चुपके चुपके जैसी फिल्में आई थीं. खास बात यह थी कि इन फिल्मों में बिग बी के किरदार और अंदाज एक-दूसरे से काफी अलग थे. वरुण ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि उस समय फिल्मों की शूटिंग लंबे समय तक चलती थी, तो एक्टर एक फिल्म के किरदार से दूसरी फिल्म के किरदार में इतनी आसानी से कैसे बदल जाते थे? मसलन, एक दिन शोले की शूटिंग और अगले दिन चुपके चुपके जैसी बिल्कुल अलग फिल्म के सेट पर पहुंचना कैसे संभव होता था?

View on Instagram

अमिताभ बच्चन ने बताया कैसे होती थी शूटिंग

वरुण के सवाल का जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन ने उस दौर के काम करने के तरीके के बारे में बताया. बिग बी के मुताबिक, तब कलाकारों को एक साथ कई फिल्मों में काम करना पड़ता था. इसकी एक बड़ी वजह काम और पैसों की जरूरत थी. अमिताभ ने बताया कि उस दौर में शूटिंग का शेड्यूल आज की तरह सीमित नहीं था. कलाकार अलग-अलग फिल्मों के लिए लगातार काम करते थे और एक ही दिन में कई शिफ्ट तक शूटिंग करनी पड़ती थी.

तीन शिफ्ट में होता था काम

अमिताभ बच्चन ने बताया कि उस समय शूटिंग के लिए तीन शिफ्ट हुआ करती थीं. पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक और तीसरी शिफ्ट रात 10 बजे से अगली सुबह 6 बजे तक चलती थी. यानी कलाकारों का काम कई बार दिन से लेकर पूरी रात तक चलता था. इसी वजह से वे एक ही समय में अलग-अलग फिल्मों की शूटिंग संभाल पाते थे.

वरुण ग्रोवर समेत तीनों मेहमान हुए हैरान

अमिताभ बच्चन की बातें सुनकर वरुण ग्रोवर, गौरव कपूर और गौरव गुप्ता भी पुराने दौर के इस शूटिंग सिस्टम को जानकर हैरान नजर आए. KBC 18 का यह सेगमेंट अमिताभ बच्चन के करियर के उस दौर की झलक दिखाता है, जब एक्टर एक साथ कई फिल्मों की शूटिंग किया करते थे.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 X Review: शर्टलेस सलमान खान का ट्रोल्स को जवाब, काजी तौकीर ने लूटी महफिल, जानें कल के एपिसोड को लेकर X पर यूजर्स के रिएक्शन

ये भी पढ़ें: सीने में दर्द, फिर गिरे मंच पर...' Bigg Boss 20 में सलमान खान की बिगड़ी तबीयत फैंस हुए परेशान, बाद में दबंग खान ने फैंस से मांगी माफी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola