Salman Khan on Paparazzi: पपराजी के 'गंदे' कैमरा एंगल पर भड़के सलमान खान, कहा- 'घूमकर थप्पड़ मारो'
सलमान खान, फोटो- इंस्टाग्राम
सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' में पपराजी की जमकर क्लास लगाई. एक्ट्रेसेस के प्राइवेट पार्ट्स पर जानबूझकर कैमरा फोकस करने वाले रवैये पर भड़कते हुए सलमान ने कहा- 'जहां ऐसा हो, तुरंत घूमकर थप्पड़ मारो.'
Salman Khan on Paparazzi: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने पपराजी के उस रवैये पर नाराजगी जाहिर की, जिसमें एक्ट्रेसेस की तस्वीरें खींचते समय उनके शरीर के निजी हिस्सों पर कैमरा फोकस किया जाता है. ‘वीकेंड का वार’ में सलमान ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की और कहा कि हर अभिनेत्री को इस तरह की तस्वीरें पसंद नहीं आतीं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब महिलाएं ऐसे शॉट्स लेने से मना करती हैं, तो इसके बावजूद उनकी तस्वीरें क्यों खींची जाती हैं.
गाड़ी से उतरते और बैठते समय कैमरे कहां होते हैं?
सलमान खान ने माही से बात करते हुए पपराजी के कैमरा एंगल पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब कोई एक्ट्रेस गाड़ी से उतरती है, तो कैमरे उसकी जांघों की तरफ होते हैं. वहीं, गाड़ी में बैठते समय पीछे से तस्वीरें खींची जाती हैं, ताकि उनके हिप्स या शरीर के दूसरे हिस्सों के शॉट्स मिल सकें.
">🚨 Salman Khan SLAMS the so-called paparazzi who invade women’s privacy, take creepy close-up shots and then turn it into “Guess Who?” content.
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 19, 2026
How low can the paps go for views? 🤮
Someone finally called out this disgusting behaviour. 👏🏻🔥 pic.twitter.com/NNQG8UQ9kO
सलमान ने इस तरह की फोटोग्राफी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हर अभिनेत्री को यह सब पसंद नहीं होता. कुछ महिलाएं भले ही ऐसी तस्वीरों को लेकर सहज हों, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सभी की सहमति मान ली जाए. उन्होंने सवाल किया कि उन अभिनेत्रियों के बारे में कौन सोचेगा, जिन्हें इस तरह की तस्वीरें खिंचवाना बिल्कुल पसंद नहीं है?
सई मांजरेकर और नेहा धूपिया का भी किया जिक्र
सलमान खान ने बातचीत के दौरान सई मांजरेकर और नेहा धूपिया का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि इन अभिनेत्रियों ने भी पपराजी से इस तरह के पीछे से लिए जाने वाले शॉट्स नहीं लेने की बात कही है. सलमान ने अपनी भतीजी का उदाहरण देते हुए कहा कि उसने भी ऐसे शॉट्स लेने से मना किया था.
अभिनेता ने यह भी सवाल उठाया कि कुछ तस्वीरों के साथ कैप्शन में ‘गेस हू?’ या ‘पहचान कौन?’ लिखकर महिलाओं की पहचान को छिपाने की कोशिश की जाती है. उन्होंने इस तरह के रवैये पर आपत्ति जताई.
‘जहां ऐसा हो, घूमकर थप्पड़ मारो’
सलमान खान ने महिलाओं से कहा कि अगर कोई इस तरह की तस्वीरें लेने की कोशिश करे, तो उन्हें इसका विरोध करना चाहिए. उन्होंने गुस्से में कहा कि ऐसी हरकत करने वालों को घूमकर थप्पड़ मारो और उन्हें अपने परिवार की महिलाओं के बारे में सोचने के लिए कहो.

सलमान ने पपराजी के कामकाज पर भी सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि आखिर इन लोगों को किसने बनाया और इन्हें प्रेस कार्ड किसने दिया? उनका कहना था कि कुछ लोगों को ऐसी तस्वीरों की जरूरत नहीं है और उनकी निजी जिंदगी का सम्मान किया जाना चाहिए.
परिवार की महिलाओं की तस्वीरों का दिया उदाहरण
सलमान ने कहा कि जो महिलाएं किसी की पत्नी, गर्लफ्रेंड या मां हैं, उनमें से कई को इस तरह की तस्वीरें पसंद नहीं आतीं. इसके बावजूद उनकी तस्वीरें खींची जाती हैं. अभिनेता ने इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि महिलाओं की पसंद और उनकी सहमति का सम्मान किया जाना चाहिए.
सलमान खान की यह टिप्पणी मनोरंजन जगत में पपराजी की फोटोग्राफी और महिला कलाकारों की निजता को लेकर चर्चा का विषय बन सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए