Sunny-Isabelle Dating: तुर्की की वादियों में इश्क फरमा रहे हैं सनी कौशल और कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ? Photo वायरल
सनी कौशल - इसाबेल- कैफ, फोटो- इंस्टाग्राम
विक्की कौशल के भाई सनी कौशल और कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ के डेटिंग रूमर्स चर्चा में हैं. तुर्की वेकेशन से जुड़ी दोनों की एक जैसी तस्वीरों ने फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या बॉलीवुड को कोई नया कपल मिल गया है.
Sunny Kaushal-Isabelle Kaif Dating Rumours: बॉलीवुड एक्टर सनी कौशल और कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. दोनों की तुर्की वेकेशन से जुड़ी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. फैंस को दोनों की छुट्टियों की तस्वीरों में कुछ ऐसी समानताएं नजर आईं, जिसके बाद उनके डेटिंग करने की अटकलें लगने लगीं. हालांकि, दोनों के रिश्ते को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
तुर्की की तस्वीरों से शुरू हुई चर्चा
दरअसल, सनी कौशल और इसाबेल कैफ की तुर्की यात्रा से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है. दोनों की तस्वीरों में नजर आने वाली लोकेशन और वेकेशन से जुड़ी सिमिलॅरिटी को देखकर फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि कहीं दोनों एक साथ छुट्टियां तो नहीं मना रहे हैं.
View on Instagram
ये भी पढ़ें: Salman Khan on Paparazzi: पपराजी के 'गंदे' कैमरा एंगल पर भड़के सलमान खान, कहा- 'घूमकर थप्पड़ मारो'
सोशल मीडिया पर फैंस की नजर
आजकल सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों की हर छोटी-बड़ी एक्शनपर फैंस की नजर रहती है. उनकी तस्वीरों, वीडियो और लोकेशन से जुड़ी जानकारियों को लेकर भी तरह-तरह के कयास लगाए जाते हैं. सनी और इसाबेल के मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ है. फिलहाल दोनों के रिश्ते को लेकर सच्चाई सामने आना बाकी है.
सनी कौशल और इसाबेल कैफ के बारे में
सनी कौशल बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल के छोटे भाई हैं. उन्होंने अपने अभिनय करियर में कई फिल्मों में काम किया है. सनी को फिल्म ‘शिद्दत’ और ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ जैसी फिल्मों में देखा गया है. वहीं, इसाबेल कैफ अभिनेत्री कटरीना कैफ की छोटी बहन हैं. इसाबेल ने भी हिंदी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई है. वह फिल्म ‘टाइम टू डांस’ में नजर आई थीं.
View on Instagram
कटरीना और विक्की की शादी के बाद दोनों परिवारों के बीच रिश्तों को लेकर भी अक्सर चर्चा होती रही है. ऐसे में सनी और इसाबेल की दोस्ती को लेकर सामने आई खबरों ने लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए