Saurav Gurjar: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का लगा आरोप, हवालात पहुंचा 'महाभारत' का यह दिग्गज एक्टर
सौरव गुर्जर, फोटो- इंस्टाग्राम
'महाभारत' में 'भीम' का किरदार निभाने वाले एक्टर और पूर्व WWE रेसलर सौरव गुर्जर बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं. अमेरिका की एक महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
Mahabharat Actor Saurav Gurjar Arrested: बॉलीवुड और टीवी की दुनिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. ‘महाभारत’ में भीम का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाले एक्टर और पूर्व WWE रेसलर सौरव गुर्जर कानूनी मामले को लेकर चर्चा में हैं. एक महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर धोखा देने और ह्रास करने का आरोप लगाया है. शिकायत के बाद पुलिस ने एक्टर को हिरासत में लिया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
शादी का झांसा देकर धोखा देने का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायत करने वाली महिला की उम्र 29 साल है और वह अमेरिका में रहती हैं. महिला का आरोप है कि सौरव गुर्जर ने उनसे शादी करने का वादा किया था. इसी भरोसे के आधार पर दोनों के बीच संबंध बने. हालांकि, बाद में अभिनेता पर अपना वादा पूरा नहीं करने और उन्हें परेशान करने के आरोप लगाए गए हैं.
रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामले में कार्रवाई की गई. फिलहाल ये सभी आरोप शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए हैं. मामले की जांच जारी है और आरोपों को अदालत में साबित किया जाना बाकी है.
मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिए गए सौरव गुर्जर
इंडिया टुडे रिपोर्ट्स के मुताबिक, गचिबावली पुलिस ने सौरव गुर्जर को मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया. इसके बाद उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
View on Instagram
इस मामले में महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है. फिलहाल सामने आई रिपोर्ट्स में अभिनेता की ओर से इस शिकायत पर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजरें बनी हुई हैं.
2021 में इंस्टाग्राम पर हुई थी पहली मुलाकात
‘द वीक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने दावा किया है कि उनकी मुलाकात सौरव गुर्जर से साल 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे उनका रिश्ता आगे बढ़ा.
View on Instagram
महिला ने आरोप लगाया है कि इस दौरान एक्टर ने उनसे शादी करने की बात कही थी. हालांकि, इस रिश्ते से जुड़े सभी पहलुओं की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की पड़ताल कर रही है.
कौन हैं सौरव गुर्जर?
सौरव गुर्जर मनोरंजन जगत में अभिनेता होने के साथ-साथ पेशेवर रेसलर के रूप में भी पहचान रखते हैं. उन्हें टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में भीम की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है. इस किरदार के जरिए वह घर-घर में लोकप्रिय हुए थे.

टीवी के अलावा सौरव ने बॉलीवुड में भी काम किया है. वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा’ में नजर आए थे. फिल्म में उन्होंने जोर का किरदार निभाया था. WWE में भी वह सांगा नाम से रिंग में उतर चुके हैं.
ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh: रिलीज से पहले ही हुआ चमत्कार, नीम करोली बाबा की बेटी ने 'हनुमान अंश' देख 15 बार क्यों बहाए आंसू?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए