Hanuman Ansh: रिलीज से पहले ही हुआ चमत्कार, नीम करोली बाबा की बेटी ने 'हनुमान अंश' देख 15 बार क्यों बहाए आंसू?

Updated:
विज्ञापन

हनुमान अंश, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी बॉलीवुड फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर 329 करोड़ की बंपर कमाई कर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. फिल्म की प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि नीम करोली बाबा की बेटी (अम्मा जी) ने यह फिल्म 15 बार देखी और हर बार उनके आंसू छलक पड़े. जानिए फिल्म बनने से पहले हुए चमत्कार और बाबा के आशीर्वाद की पूरी कहानी.

विज्ञापन

Hanuman Ansh: बॉलीवुड में इन दिनों फिल्म ‘हनुमान अंश’ की खूब चर्चा हो रही है. बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई के साथ-साथ यह फिल्म अपनी कहानी और उससे जुड़े अनुभवों को लेकर भी सुर्खियों में है. फिल्म की प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है. उन्होंने बताया कि नीम करोली बाबा की बेटी गिरिजा जी, जिन्हें सभी अम्मा जी कहते हैं, ने इस फिल्म को करीब 15 बार देखा है. खास बात यह है कि वह हर बार फिल्म देखकर इमोशनल हो गईं.

विज्ञापन

15 बार फिल्म देखीं अम्मा जी, हर बार छलक पड़े आंसू

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने स्क्रीन को दिए एक इंटरव्यू में अम्मा जी के साथ अपनी मुलाकात का अनुभव शेयर किया. उन्होंने बताया कि फिल्म रिलीज होने से पहले वह और फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी नीम करोली बाबा की बेटी का आशीर्वाद लेना चाहते थे.

इसके लिए उन्होंने गिरिजा जी का संपर्क नंबर तलाशा और उनसे मिलने पहुंचे. बातचीत के दौरान फिल्म देखने को लेकर भी चर्चा हुई. रागिनी के मुताबिक, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फिल्म देखना चाहेंगी, तो अम्मा जी ने कहा कि वह इसे तभी देखेंगी, जब उन्हें सही समय लगेगा.

शोभिनव सत्या, फोटो- इंस्टाग्राम
शोभिनव सत्या, फोटो- इंस्टाग्राम

रागिनी ने बताया कि अब तक अम्मा जी फिल्म करीब 15 बार देख चुकी हैं और हर बार उनकी आंखों में आंसू आ गए.

फिल्म बनने से पहले क्या हुआ था चमत्कार?

रागिनी सोना ने बातचीत में एक और अनुभव शेयर किया, जिसने उन्हें काफी प्रभावित किया. उन्होंने बताया कि अम्मा जी से मुलाकात के दौरान उन्हें अपने परिवार से जुड़ी कुछ ऐसी बातें सुनने को मिलीं, जिन्हें उन्होंने कभी उनके साथ शेयर नहीं किया था.

रागिनी के मुताबिक, जब उन्होंने अम्मा जी से पूछा कि उन्हें उनके परिवार के बारे में ये बातें कैसे पता हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि वह इस सवाल का कोई जवाब नहीं दे सकतीं, लेकिन सब कुछ देख सकती हैं.

इस अनुभव के बाद रागिनी को लगा कि नीम करोली बाबा ने उन्हें इस फिल्म की जिम्मेदारी के लिए चुना है. हालांकि, यह उनका निजी अनुभव और विश्वास है.

ये भी पढ़ें: 2 करोड़ में बनी और कमा लिए 300 करोड़, Hanuman Ansh की रिकॉर्डतोड़ कमाई पर डायरेक्टर बोले- यह मेरी समझ से बाहर है

दो करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने कमाए 329 करोड़

‘हनुमान अंश’ की चर्चा सिर्फ अम्मा जी के भावुक रिएक्शन तक सीमित नहीं है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है. करीब दो करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है. वहीं फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 329.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है.

हनुमान अंश, फोटो- इंस्टाग्राम
हनुमान अंश, फोटो- इंस्टाग्राम

रागिनी सोना को बचपन में हुए थे नीम करोली बाबा के दर्शन

रागिनी ने बताया कि जब वह छह साल की थीं, तब उनकी मुलाकात नीम करोली बाबा से हुई थी. फिल्म बनाने की प्रेरणा के बारे में अम्मा जी के सवाल पर उन्होंने अपने बचपन का यह अनुभव शेयर किया. वहीं, निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म के लिए की गई रिसर्च के बारे में बताया.

रागिनी के लिए यह फिल्म सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि आस्था और निजी अनुभव से जुड़ी जिम्मेदारी भी रही. अम्मा जी का बार-बार फिल्म देखना और हर बार भावुक होना उनके लिए बेहद खास अनुभव बन गई.

ये भी पढ़ें: Box Office Report: 'हनुमान अंश', 'मिर्जापुर', 'दायरा' या 'वाइब'... बॉक्स ऑफिस पर कौन हुआ चौपट और कौन बना सिकंदर?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola