Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की इंडिया रिलीज डेट बदली, अब इस दिन थिएटर्स में आएगी फिल्म
रामायण रिलीज डेट, फोटो- इंस्टाग्राम
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर 'रामायण' की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया कि फिल्म विदेशों में 6 नवंबर, जबकि भारत में दिवाली के मौके पर 8 नवंबर को रिलीज होगी. आखिर दोनों जगहों पर रिलीज डेट अलग क्यों रखी गई है, जानिए.
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की 'रामायण' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. फिल्म की कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक, हर अपडेट चर्चा में रहता है. अब फिल्म की रिलीज को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया है कि फिल्म भारत और विदेशों में एक ही दिन रिलीज नहीं होगी. इंटरनेशनल ऑडियंस इसे 6 नवंबर को देख पाएगी, जबकि भारत में फिल्म दिवाली के मौके पर आएगी.
भारत और विदेश में अलग-अलग दिन रिलीज होगी 'रामायण'
अब तक 'रामायण' की रिलीज डेट 6 नवंबर बताई जा रही थी. लेकिन नमित मल्होत्रा ने साफ किया है कि यह तारीख विदेशों के लिए है. भारत में मेकर्स दिवाली पर फिल्म रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं.
फिलहाल भारत में फिल्म की रिलीज 8 नवंबर 2026 को टारगेट की जा रही है. यानी अगर शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होता है, तो भारतीय दर्शक विदेशों के मुकाबले दो दिन बाद फिल्म देख सकेंगे.
शुक्रवार की वजह से विदेश में पहले रिलीज होगी फिल्म
अब सवाल आता है कि आखिर दोनों जगह रिलीज की तारीख अलग क्यों रखी गई है? नमित मल्होत्रा ने इसकी वजह भी बताई है.
उनके मुताबिक, इंटरनेशनल मार्केट में फिल्मों की रिलीज शुक्रवार के हिसाब से तय करना ज्यादा सही रहता है. 6 नवंबर 2026 शुक्रवार है, इसलिए विदेशों में इसी दिन फिल्म को रिलीज किया जाएगा.
वहीं, भारत में दिवाली का बड़ा त्योहार है. ऐसे मौके पर सिनेमाघरों में फिल्मों को अच्छा दर्शक वर्ग मिलता है. इसी वजह से मेकर्स भारत में दिवाली रिलीज को प्राथमिकता दे रहे हैं.
कैसी होगी 'रामायण' की कहानी?
View on Instagram
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म रामायण की कहानी पर आधारित है. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. यश फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे हैं.
कहानी राम और सीता के जीवन के साथ आगे बढ़ती है. दोनों के विवाह के बाद राम को 14 साल का वनवास मिलता है. सीता और लक्ष्मण भी उनके साथ वन जाने का फैसला करते हैं. वनवास के दौरान कहानी में बड़ा मोड़ आता है, जब रावण सीता का हरण कर लेता है. इसके बाद राम उन्हें वापस लाने के लिए संघर्ष शुरू करते हैं.
दो हिस्सों में आएगी फिल्म
'रामायण' की कहानी को दो फिल्मों में दिखाया जाएगा. पहला पार्ट इस साल रिलीज होगा, जबकि दूसरे पार्ट के लिए दर्शकों को 2027 तक इंतजार करना पड़ेगा.
पहला पार्ट दिवाली 2026 के मौके पर आएगा. वहीं, दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा. यानी राम और रावण की पूरी कहानी बड़े पर्दे पर दो हिस्सों में देखने को मिलेगी.
ये भी पढ़ें: खाने के पड़े थे लाले, स्टूडियो में गुजारी रातें… फिर बदली किस्मत और बन गया स्टार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए