Exclusive: कार्तिक आर्यन से नहीं होती जलन, इस को-स्टार ने बताया क्यों कभी नहीं की उनसे अपनी तुलना
कार्तिक आर्यन और सोनाली सहगल, फोटो- इंस्टाग्राम
कभी पर्दे पर ग्लैमरस अंदाज से पहचान बनाने वाली सोनाली सहगल... आज अपनी जिंदगी के उस पहलू से पर्दा उठा रही हैं, जो अब तक अनकहा था. कार्तिक आर्यन की कामयाबी से जलन नहीं, बल्कि अपनी जर्नी पर भरोसा है .
सबसे पहले ये फोटो देखिए…

पहचाना? हां, वही लड़की है, …. जिसमें रिया (सोनाली सहगल) ने अपने बॉयफ्रेंड से स्पेस और रिलेशनशिप में आजादी मांगी थी.
अब इनकी एक नई फिल्म आ रही है 'आर्यभट्ट का जीरो'. प्रमोशन करने वह पटना आई थीं तो हमने पकड़ लिया. हम सोच के गए थे कि इनसे बिकनी, क्लीवेज, किसिंग सीन, इंटीमेट सीन के बारे में पूछेंगे. लेकिन मैडम ने पूरा दो मिनट में ही वक्त बदल दिया, जज्बात बदल दिए…
अब देखिए मेरे सवाल– सोनाली आपका इंस्टाग्राम देख रहे थे. 10 में से 8 फोटो आपने बिकनी पहनी है. आप ऐसे ही रहती हैं?
जवाब भी सुन लीजिए– अरे यार ये तो आपने मेरे हंसबैड वाली बात कर दी. वो भी यही कहते हैं कि सोनाली जो तुम्हें नहीं जानता होगा, वह यही सोचता होगा कि तुम काफी मॉडर्न हो, लेकिन आप जानते हैं, मैं असल में मैं अंदर से पूरी देसी टाइप हूं
ये तो हो गई बोल्डनेस पर बातें. लेकिन सोनाली ने कार्तिक के साथ ही डेब्यू किया था. आज कार्तिक और सोनाली की जर्नी बहुत अलग है. क्या जलन होती है?
सवाल पूरा होते ही सोनाली ने बिना रुके जवाब दिया,
नहीं, ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ. कार्तिक की सफलता देखकर कभी जलन नहीं होती है. मुझे हमेशा खुशी होती है. उनकी जर्नी उनकी है और मेरी जर्नी मेरी. मैं अपनी कामयाबी की तुलना किसी और से नहीं करती. कई बार लोग बाहर से ऐसी बातें ज्यादा सोचते हैं, कि जरूर उसे प्रोब्लम होता होगा, क्योंकि साथ डेब्यू किया ना, लेकिन मेरा नेचर कभी बहुत कॉम्पिटिटिव नहीं रहा.
View on Instagram
सोनाली यहीं नहीं रूकी. उन्होंने आगे कहा,
मैं हमेशा खुद से बेहतर बनने की कोशिश करती हूं. मेरा फोकस इस बात पर रहता है कि अपने रोल को और बेहतर कैसे करूं और जिंदगी में आगे कैसे बढ़ूं. मेरे लिए करियर और फैमिली दोनों का बैलेंस बहुत जरूरी है. इसलिए कभी ऐसा नहीं लगा कि काश मैं किसी और की जगह होती. जिंदगी के हर पड़ाव पर मुझे जो मिला है, उसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं.
View on Instagram
रुकिए. हम लोग सोनाली में ही डूब गए. इनकी फिल्म पर तो बात ही नहीं हुई.
अच्छा इनकी फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' में उनके किरदार रिंकू के बारे में पूछना तो बनता है.
सवाल सुनते ही सोनाली ने मुस्कुराते हुए अपनी बात रखी.
फिल्मों में मुझे ज्यादातर ग्लैमरस किरदार मिले, जिसकी वजह से लोगों ने मेरी वही इमेज बना ली, लेकिन 'आर्यभट्ट का जीरो' में मेरा किरदार रिंकू है, लेकिन मेरी सोच, मेरी पर्सनैलिटी और मेरा लाइफस्टाइल उससे काफी अलग है. शायद यही वजह थी कि मैं इस किरदार को करना चाहती थी. मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी, जो मेरी पुरानी इमेज से थोड़ा हटकर हो और जिसमें ग्लैमर से ज्यादा किरदार की सादगी नजर आए.
कोई पटना आए और बिहार और बिहारियों के बारे में जवाब न तो हम ही नाराज हो जाएंगे. इसलिए बिहार पर भी एक सवाल दाग ही दिए…
एक्ट्रेस ने बताया,
पटना आकर मुझे बहुत अच्छा लगा. जैसे ही मैं एयरपोर्ट से बाहर निकली, सबसे पहले मैंने लिट्टी-चोखा ऑर्डर किया और उसे काफी एंजॉय किया. यहां के लोग बहुत प्यारे हैं. मुझे खान सर से मिलने का मौका भी मिला, उनसे बातचीत करके बहुत अच्छा लगा. मैं हनुमान मंदिर जाने वाली हूं. साथ ही पटना मरीन ड्राइव देखने का भी बड़ा मन है. मैंने उसके बारे में काफी सुना है. मन था कि वहां रुककर कुछ तस्वीरें क्लिक करूं, लेकिन इस बार ऐसा हो नहीं पाया.
View on Instagram
बात जब करियर के फैसलों पर आगे चर्चा हुआ, तो सोनाली ने कुछ ऐसा कहा, जो काफी पर्सनल था.
सोनाली ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा,
हां, कुछ फिल्में ऐसी थीं जिन्हें मैंने मना किया था. उस वक्त कई बार लगा कि शायद फैसला सही नहीं था, लेकिन आज पीछे मुड़कर देखती हूं तो लगता है कि अच्छा ही हुआ. मैंने 'हेट स्टोरी' को रिजेक्ट कर दिया था, क्योंकि बोल्ड किरदार का बार बार ऑफर मिल रहा था और मैं एकदम बोर हो गई थी.
बात जब पर्सनल लाइफ की आई, तो सोनाली की आवाज में एक अलग ही खुशी नजर आई. मां बनने के बाद उनकी जिंदगी कितनी बदल गई है, सुनिये उन्होंने क्या कहा....
सोनाली ने मुस्कुराते हुए कहा,
अब मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता मेरी बेटी है. उसके साथ समय बिताना मुझे सबसे ज्यादा खुशी देता है. मां बनने के बाद जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है और आपकी दुनिया उसी के इर्द-गिर्द घूमने लगती है.
बातचीत के आखिर में जब सोनाली से उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि अब वह धीरे-धीरे फिर से काम पर फोकस कर रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कहा, "मेरे पास दो-तीन प्रोजेक्ट्स हैं. एक ओटीटी प्रोजेक्ट है, जिसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं कर सकती. इसके अलावा 'नूरानी चेहरा' भी आने वाली है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, जस्सी गिल और नूपुर सेनन हैं."
सोनाली ने आगे कहा कि उन्होंने कुछ समय का ब्रेक लिया था, लेकिन अब वह नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर चुकी हैं और जल्द ही दर्शकों को अपने एक नए अंदाज में नजर आएंगी.
ये भी पढ़ें: Exclusive: रवि किशन की Viral Reels तो सिर्फ ट्रेलर हैं, 'पिक्चर अभी बाकी है', को-स्टार ने खोला राज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










