Hanuman Ansh की बंपर सफलता से खुश हुए गृह मंत्री अमित शाह, टीम से मिलकर बोले- ऐसी कहानियां बनती रहनी चाहिए

Updated:
विज्ञापन

हनुमान अंश टीम ने अमित शाह से मुलाकात की, फोटो- ANI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hanuman Ansh: बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद 'हनुमान अंश' की टीम गृह मंत्री अमित शाह से मिली. मुलाकात के दौरान अमित शाह ने नीम करोली बाबा पर बात की, वहीं मेकर्स ने अपनी अगली फिल्म 'रामबोला' का भी जिक्र किया.

विज्ञापन

Hanuman Ansh: सिनेमाघरों में कभी-कभी ऐसी फिल्में आती हैं जो बिना किसी शोर-शराबे के आती हैं और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देती हैं. ऐसी ही एक फिल्म है 'हनुमान अंश'. सिर्फ 2 करोड़ रुपये के छोटे से बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके सबको चौंका दिया है. इस ऐतिहासिक कामयाबी के बाद फिल्म की पूरी टीम सोमवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह से मिलने नई दिल्ली में उनके घर पहुंची.

विज्ञापन

अमित शाह ने की नीम करोली बाबा पर चर्चा

इस खास मुलाकात में फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी, लीड एक्टर शोभिनव सत्या और प्रोड्यूसर महावीर जैन मौजूद थे. हिंदुस्तान टाइम्स से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह ने नीम करोली बाबा के प्रति पूरा आदर और सम्मान जताया, जिन पर यह फिल्म आधारित है. उन्होंने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत पर बात की. अमित शाह ने फिल्म के मेकर्स की तारीफ करते हुए कहा कि देश की मिट्टी और आस्था से जुड़ी ऐसी ही सच्ची कहानियां बड़े पर्दे पर लाते रहना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh: रिलीज से पहले ही हुआ चमत्कार, नीम करोली बाबा की बेटी ने 'हनुमान अंश' देख 15 बार क्यों बहाए आंसू?

अगली फिल्म 'रामबोला' की भी दी जानकारी

मुलाकात के दौरान प्रोड्यूसर महावीर जैन ने गृह मंत्री को अपनी अगली फिल्म के बारे में भी बताया. उन्होंने बताया कि वे अब गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन पर एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम 'रामबोला' रखा गया है. इस फिल्म को भी विशाल चतुर्वेदी ही लिखेंगे और डायरेक्ट करेंगे.

पहले सीएम योगी और फडणवीस से भी मिल चुके हैं मेकर्स

अमित शाह से पहले 'हनुमान अंश' की टीम देश के कई बड़े नेताओं से मिल चुकी है. इसी महीने की शुरुआत में टीम ने लखनऊ जाकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. इसके अलावा मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी उनके सरकारी आवास 'वर्षा' पर जाकर आशीर्वाद लिया था.

2 करोड़ की लागत और 300 करोड़ की छप्परफाड़ कमाई

image.png

7 अगस्त को रिलीज हुई 'हनुमान अंश' इस साल की सबसे बड़ी सरप्राइज ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म की रफ्तार डेढ़ महीने बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने अपने 44वें दिन 7,119 शोज में पूरे देश से 9.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 258.13 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 304.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं विदेशों में फिल्म ने 44वें दिन 1.50 करोड़ रुपये जुटाए, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस 24.50 करोड़ रुपये हो गया है. अगर पूरी दुनिया की बात करें तो 'हनुमान अंश' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 329.30 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola