R. N. Kao Biopic: भारत की सीक्रेट एजेंसी R&AW के मास्टरमाइंड पर बनेगी मेगा फिल्म, रिलीज डेट Confirm
रामेश्वर नाथ काव और करण जौहर, फोटो- इंस्टाग्राम
R. N. Kao Biopic: रॉ के बनने और 1971 की जंग के पहले सीक्रेट मिशन की कहानी अब बड़े पर्दे पर आएगी. धर्मा प्रोडक्शंस ने भारत के पहले स्पाई चीफ आरएन काओ पर मेगा फिल्म की अनाउंसमेंट की है. जानिए कब होगी रिलीज.
R. N. Kao Biopic: भारत की सीक्रेट एजेंसी R&AW (रॉ) कैसे बनी और इसे खड़ा करने वाले असली दिमाग के पीछे की कहानी क्या थी? इसका जवाब अब बड़े पर्दे पर मिलने वाला है. धर्मा प्रोडक्शंस और लियो मीडिया कलेक्टिव ने हाथ मिलाया है और दोनों मिलकर रॉ के पहले चीफ आरएन काव पर एक बड़ी फिल्म लेकर आ रहे हैं. जो इंसान पूरी जिंदगी दुनिया की नजरों से छिपकर देश को दुश्मनों से बचाता रहा, अब उसी आरएन काव की अनसुनी दास्तान थिएटर्स में देखने को मिलेगी.
कब रिलीज होगी आरएन काव की बायोपिक?
View on Instagram
मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट के लिए 21 सितंबर की तारीख चुनी, क्योंकि इसी दिन इस खुफिया एजेंसी को बने 58 साल पूरे हुए हैं. फिल्म की रिलीज डेट भी तय कर दी गई है. इसे 11 अगस्त 2028 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर थिएटर्स में उतारा जाएगा. तब एजेंसी भी अपनी 60वीं सालगिरह मना रही होगी, ऐसे में यह फिल्म आरएन काव के काम को एक बड़ा ट्रिब्यूट होगी.
किताब 'जेंटलमैन स्पायमास्टर' पर आधारित, कास्ट पर बना सस्पेंस
यह कहानी मशहूर लेखक नितिन गोखले की किताब 'जेंटलमैन स्पायमास्टर' (Gentleman Spymaster) के पन्नों से निकलकर पर्दे पर आएगी. यह बहुत बड़े बजट की एक्शन और जासूसी से भरी फिल्म होगी. फिलहाल, मेकर्स ने फिल्म का नाम फाइनल नहीं किया है और न ही यह बताया है कि इसमें आरएन काव का रोल कौन निभाएगा या इसे डायरेक्ट कौन करेगा. कास्ट और क्रू से जुड़ी बाकी जानकारियां मेकर्स जल्द ही शेयर करेंगे.
1955 से 1971 का दौर और वो पहला सीक्रेट मिशन
फिल्म के जरिए दर्शक 1955 से 1971 के बीच का वो दौर देखेंगे, जब देश के बाहर नजर रखने के लिए एक अलग एजेंसी की जरूरत महसूस हुई और आरएन काव ने इसे मुमकिन कर दिखाया. इसके साथ ही फिल्म में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान का वो पहला सीक्रेट ऑपरेशन भी दिखाया जाएगा, जिसने जंग का रुख ही पलट कर रख दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए