Exclusive: रवि किशन की Viral Reels तो सिर्फ ट्रेलर हैं, 'पिक्चर अभी बाकी है', को-स्टार ने खोला राज

Updated:
विज्ञापन

सोनाली सहगल और रवि किशन, फोटो- इंस्टाग्राम

फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' में रवि किशन के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने प्रभात खबर से एक्सक्लूसिव बातचीत में उनकी तारीफ की. उन्होंने बताया कि वह मजेदार इंसान है. 'आर्यभट्ट का जीरो' में भी उनके कई डायलॉग्स हैं, जिसपर खूब रील्स बनेंगी.

विज्ञापन

भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं, उनकी वायरल रील्स, मजेदार डायलॉग्स और बेबाक अंदाज ने इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम तक हिला दिया है, इसी बीच फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' में उनके साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने प्रभात खबर से एक्सक्लूसिव बातचीत में रवि किशन को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि शूटिंग शुरू होने से पहले उनकी सोच क्या थी, सेट पर रवि किशन कैसे थे और आखिर क्यों वह अब उनकी बहुत बड़ी फैन बन गई हैं.

'पहले लगा था रवि किशन बहुत सीरियस होंगे...'

जब उनसे पूछा गया कि फिल्म में आपके साथ रवि किशन ने काम किया है और वह इन-दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहे हैं. एक तरह से उन्होंने इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम हैक कर लिया है. इस पर सोनाली सहगल ने कहा,

बिल्कुल.. उनके बारे में जितना कहूं, उतना कम है. उनके साथ जब मैंने 'आर्यभट्ट का जीरो' शूट किया था, तो पहले मैंने सोचा कि वह बहुत सीरियस किस्म के है या इतने सीनियर एक्टर है, तो थोड़ा घमंड होगा, लेकिन जब काम किया, तो पता चला कि वह काफी स्वीट हैं. उनके साथ सेट पर काम करके बहुत मजा आया. वह काफी मजेदार इंसान है. मैं अब उनकी बहुत बड़ी फैन हो गई हूं. उन्होंने कहा था कि 'मैं बीबी के पैर दबाता हूं'. यह बात मुझे मुझे बहुत अच्छा लगा कि वह कितना रिस्पेक्ट करते हैं.

रवि किशन पर भी और बनेंगी मजेदार रील्स

सोनाली सहगल ने रवि किशन के वायरल होने पर कहा,

रवि इतना अच्छा और मजेदार बोलते हैं, कि अभी वह अलग ही दर्जे पर चले गए हैं. इंस्टाग्राम पर उनके बैक टू बैक रील्स बन रहे हैं. फिल्म में जो उनका कैरेक्टर है, उससे और वायरल मोमेंट्स निकलकर आएंगे, क्योंकि उनकी एक एक लाइन काफी फनी है. 'आर्यभट्ट का जीरो' के एक सीन में उनका डायलॉग है, 'अपना प्यार अगर किसी और की फॉर्चूनर में चला जाए तो दुख तो होता ही है', मुझे पूरा भरोसा है कि इस पर भी ढेर सारी रील्स बनने वाली हैं. उनके साथ काम करना मेरे लिए बेहद मजेदार अनुभव रहा. वह वाकई कमाल के कलाकार हैं, टैलेंट उनके अंदर कूट-कूटकर भरा है.

ये भी पढ़ें: वायरल मीम्स के बीच चर्चा में Ravi Kishan, जानिए कितनी है संपत्ति और कैसी है लाइफस्टाइल

क्या रवि किशन ने सोनाली सहगल को सिखाई भोजपुरी

सोनाली सहगल से जब पूछा गया कि क्या रवि किशन ने सेट पर उन्हें भोजपुरी सिखाई या कोई प्रैंक किया? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, "नहीं मुझे तो नहीं सिखाया, लेकिन हिमांश कोहली को सिखाया होगा. हम लोग तो काफी फिटनेस और खाने पीने की बात किया करते थे. मुझे देखकर उन्हें लगता था कि सोनाली तो कुछ खाती पीती नहीं होगी." बता दें कि रवि किशन और सोनाली सहगल स्टारर फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: Exclusive : अमिताभ-शाहरुख के साथ 40 साल तक किया डांस, आज लोकल ट्रेन में काम ढूंढती हैं रुबीना खान...


विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola