असम में बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने शिवसागर पहुंचीं भूमि पेडनेकर; बांटी राहत सामग्री, लोगों से की मदद की अपील
भूमि पेडनेकर, फोटो इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने असम के शिवसागर जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की. 'भारत डिजास्टर रिलीफ फाउंडेशन' (BDRF) के साथ मिलकर उन्होंने जरूरतमंदों को राहत सामग्री बांटी और लोगों से असम बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आकर मदद करने की अपील की.
Bhumi Pednekar Assam Flood: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने बुधवार को असम के शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उनके साथ एकजुटता दिखाई. इस दौरान भूमि ने कई प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों को जरूरी राहत सामग्री भी बांटी.
Bhumi Visited Assam to Support People : भूमि ने किया असम का दौरा
दौरे के दौरान भूमि ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और राहत व पुनर्वास के काम में जुटे कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया. इससे पहले भी वह कई बार असम में बाढ़ की गंभीर स्थिति पर बात कर चुकी हैं. उन्होंने लोगों से आगे आकर राहत कार्यों में मदद करने और प्रभावित परिवारों का सहयोग करने की अपील भी की थी.
Bhumi Extend Support With Volunteers: वालंटियर्स के साथ भूमि ने पहुंचाई मदद
भूमि पेडनेकर के साथ 'भारत डिजास्टर रिलीफ फाउंडेशन' (BDRF) के वॉलंटियर्स भी मौजूद थे. यह टीम जुलाई के आखिर से ही शिवसागर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य कर रही है. संस्था प्रभावित लोगों तक खाना, जरूरी सामान और अन्य मदद पहुंचा रही है. साथ ही, बाढ़ के बाद लोगों के पुनर्वास और सामान्य जीवन में वापसी के प्रयासों में भी सहयोग कर रही है.
">শিৱসাগৰৰ বানপীড়িতৰ কাষত জনপ্ৰিয় অভিনেত্ৰী ভূমি পেডনেকাৰ#BhumiPednekar #AssamFlood pic.twitter.com/R7abIoBHvP
— PRANAB CHETIA (@pranabchetia111) August 7, 2026
Bhumi Asked for Assam Help: भूमि ने की मदद की अपील
पिछले महीने भूमि पेडनेकर ने असम में आई भीषण बाढ़ को लेकर लोगों से मदद की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि इस आपदा में कई गांव, पूरी तरह डूब गए, हजारों लोग बेघर हो गए और कई लोगों की जान चली गई.
अपने संदेश में भूमि ने कहा था,
"असम में हालात बहुत गंभीर हैं. करीब 7.5 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है. 40 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और यह संख्या लगातार बढ़ रही है. कई गाँव पूरी तरह तबाह हो गए हैं और लोगों ने अपना सब कुछ खो दिया है."
उन्होंने लोगों से राहत कार्यों में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा, "असम को इस समय खाने-पीने का सामान, गद्दे, साफ-सफाई का सामान और लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने जैसी मदद की जरूरत है. वहां की स्थिति बेहद दर्दनाक है. मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि अपनी क्षमता के अनुसार दान करें और इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुचायें".
">Beyond the spotlight, #BhumiSatishPednekkar joins hands with BDRF to contribute to flood relief efforts in Assam, supporting communities affected by the devastating floods. pic.twitter.com/Z4X8ybeUqY
— Tansingh Lama (@rajlama10) August 6, 2026
एक अन्य वीडियो में भूमि ने कहा,
"हमने सोशल मीडिया की ताकत देखी है. असम और गुजरात के कुछ हिस्सों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. वहां के लोगों को हमारी मदद की जरूरत है."
BDRF Team Shared the Vedio: BDRF ने शेयर किया इंस्टाग्राम वीडियो
'भारत डिजास्टर रिलीफ फाउंडेशन' के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर भी एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें देशभर से मिली राहत सामग्री दिखाई गई. संस्था ने भूमि पेडनेकर का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने टीम का साथ दिया और 'असम फ्लड रिलीफ मिशन' के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाने में मदद की.
These Celebraties Came Forward to Help: इन सेलिब्रिटी ने असम का दिया साथ
असम की बाढ़ की स्थिति देखते हुए कई बॉलीवुड सितारे मदद को पहुचें. रणदीप हुड्डा, सलमान खान, कार्तिक आर्यन, आलिया भट्ट, रोहित शेट्टी, आयुष्मान खुराना, के अलावा कई अन्य लोगों ने फंडिंग कर के और राहत कार्यो का समर्थन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए