असम में बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने सलमान खान: 'Global Sikhs' संग शुरू की 'आशियाना' पहल, बेघरों को मिलेंगे शेल्टर

Updated:
विज्ञापन

सलमान खान, फोटो इंस्टाग्राम

असम में बाढ़ की भयावह स्थिति के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं. सलमान खान ने एनजीओ 'ग्लोबल सिख्स' और अपनी संस्था 'बीइंग ह्यूमन' के साथ मिलकर 'आशियाना' अभियान शुरू किया है, जिसके तहत बेघर हुए परिवारों के लिए सेमी-परमानेंट शेल्टर और राशन सामग्री मुहैया कराई जा रही है.

विज्ञापन

Salman Khan Aashiyana: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत अभियान का हिस्सा बने हैं.  उन्होंने NGO ग्लोबल सिख्स के साथ मिलकर 'आशियाना' (AASHIYANA) नाम का अभियान शुरू किया है. इस पहल का उद्देश्य उन परिवारों को रहने के लिए छत उपलब्ध कराना है, जो बाढ़ में अपना घर खो चुके हैं और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं.

Global Sikh Revealed About Aashiyana: ग्लोबल सिख ने बताया आशियाना के बारे में 

ग्लोबल सिख्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि असम बाढ़ राहत अभियान के दूसरे चरण में Being Salman Khan के सहयोग से ऐसे परिवारों के लिए सेमी-परमानेंट (अस्थायी) शेल्टर बनाए जा रहे हैं, जिनका सब कुछ बाढ़ में तबाह हो गया. संस्था ने कहा कि लगातार बारिश के कारण हजारो लोग सड़कों के किनारे और खुले आसमान के नीचे बेहद कठिन हालात में रह रहे हैं. उनका कहना है कि किसी भी परिवार को बिना छत के ऐसी मुश्किलों का सामना नहीं करना चाहिए.

">

Being Human Extrend Support to Assam People: बीइंग ह्यूमन ने बढ़ाया मदद का हाथ 

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी संस्था 'बीइंग ह्यूमन' और असम के 'सलमान खान फैन क्लब' के साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे हैं. इस राहत अभियान के तहत प्रभावित परिवारों को सैनिटरी पैड, साफ पानी, वाटर प्यूरीफिकेशन टैबलेट और मच्छर भगाने की कॉइल जैसी जरूरी चीजों के साथ बिस्कुट, गुड़, पोहा और ब्रेड जैसी खाद्य सामग्री दी जा रही है, जो एक परिवार के 3 दिनों के खाने के लिए पर्याप्त है.

यह अभियान अभी जारी है, जिसके अगले चरण में राशन पैकेट बांटने के साथ-साथ बाढ़ से क्षतिग्रस्त अस्पतालों, स्कूलों और सार्वजनिक सुविधाओं की मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

About Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थति

असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है. शिवसागर, गोलाघाट, जोरहाट, नगांव और चराइदेव सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल हैं. ANI की रिपोर्ट के अनुसार, इन पांच जिलों के 379 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. 31 जुलाई को जारी Disaster Reporting and Information Management System (DRIMS) की रिपोर्ट के मुताबिक, दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है. वहीं, पांच जिलों में 1.92 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.

Celebrities Came Forward to Support: कई सितारे आए मदद को 

असम के लोगों की मदद के लिए कई बॉलीवुड सितारे भी आगे आए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्तिक आर्यन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का दान दिया. वहीं, आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर असम बाढ़ पीड़ितों के लिए वेरिफाइड डोनेशन लिंक शेयर किए. इसके अलावा रोहित शेट्टी, भूमि पेडनेकर, आयुष्मान खुराना और कई अन्य सेलिब्रिटीज ने भी राहत कार्यों का समर्थन किया.

यह भी पढ़ें: Assam Flood: शिवसागर पहुंचे रणदीप हुड्डा, आदिल हुसैन और पापोन भी मदद के लिए आए आगे


विज्ञापन
Asha Kumari

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola