चीटिंग के शक पर एक्ट्रेस ने अपने ही पति के पीछे लगाया प्राइवेट डिटेक्टिव, फिर जांच में खुलते गए कई राज

Updated:
विज्ञापन

काजोल और अजय देवगन, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमरे पर परफेक्ट दिखने वाले एक बॉलीवुड कपल को लेकर प्राइवेट डिटेक्टिव ने बड़ा दावा किया था. एक एक्ट्रेस ने पति पर नजर रखने के लिए डिटेक्टिव हायर किया. जांच में कई ऐसे खुलासे हुए, जिन्होंने सभी को हैरान कर दिया.

विज्ञापन

Bollywood News: बॉलीवुड में कई स्टार कपल कैमरे के सामने परफेक्ट लव स्टोरी दिखाते हैं, लेकिन हर रिश्ता वैसा हो, ये जरूरी नहीं. पिछले साल प्राइवेट डिटेक्टिव तान्या पुरी ने एक इंटरव्यू में एक ऐसे ही बॉलीवुड कपल को लेकर बड़ा दावा किया था. उनके मुताबिक, एक एक्ट्रेस को अपने पति की वफादारी पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने चुपचाप प्राइवेट डिटेक्टिव हायर कर पति पर नजर रखवाई. जांच में जो बातें सामने आईं, उन्होंने खुद डिटेक्टिव को भी हैरान कर दिया.

विज्ञापन

डिटेक्टिव की जांच में क्या मिला?

सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में तान्या पुरी ने बताया कि यह केस उनके पास एक मैनेजर के जरिए आया था. पत्नी को अपने पति पर शक था, इसलिए उन्होंने चुपचाप प्राइवेट डिटेक्टिव हायर कर उनकी हर एक्टिविटी पर नजर रखने को कहा. तान्या का दावा है कि जांच के दौरान पता चला कि एक्टर का नाम कई यंग एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ रहा था. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी दावा किया कि एक्टर कथित तौर पर उन एक्ट्रेसेस को महंगे गिफ्ट और दूसरे फायदे भी देता था.

कैमरे पर परफेक्ट कपल, पर्दे के पीछे अलग थी कहानी

तान्या पुरी का दावा है कि यह स्टार कपल कैमरे के सामने हमेशा एक 'परफेक्ट फैमिली' की तरह नजर आता था. लेकिन पर्दे के पीछे हालात बिल्कुल अलग थे. उनके मुताबिक, एक्टर की पत्नी को पति के कथित अफेयर्स की जानकारी थी. इतना ही नहीं, उनके दोनों बड़े बच्चे भी इस सच से वाकिफ थे. इसके बावजूद परिवार ने कभी भी इस मुद्दे पर सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा और हमेशा एक खुशहाल परिवार की इमेज बनाए रखी.

20 साल तक क्यों चुप रहीं पत्नी?

तान्या ने बताया कि शादी के करीब 20 साल तक पत्नी ने इस मामले पर कोई बड़ा कदम नहीं उठाया. उनके मुताबिक, वह बार-बार अपने पति को माफ करती रहीं. लेकिन जब उन्हें लगा कि इन बातों का असर उनके बच्चों पर भी पड़ने लगा है, तब उन्होंने सच्चाई जानने का फैसला किया और प्राइवेट डिटेक्टिव हायर किया.

एक्टर की इन हरकतों ने खोले कई राज

तान्या पुरी के मुताबिक, जांच शुरू होते ही कई ऐसी बातें सामने आने लगीं, जिन्होंने पत्नी के शक को और मजबूत कर दिया.

उन्होंने दावा किया कि एक्टर कई बार ऐसी जगहों पर जाता था, जहां उसकी किसी फिल्म की शूटिंग भी नहीं चल रही होती थी. इतना ही नहीं, उसकी बातों और ट्रैवल प्लान में भी कई बार फर्क नजर आता था.

तान्या के अनुसार, इन्हीं छोटी-छोटी बातों ने पत्नी को यकीन दिलाया कि कुछ न कुछ छिपाया जा रहा है.

जब पत्नी ने पूछा सच, तो क्या मिला जवाब?

तान्या पुरी का दावा है कि जांच पूरी होने के बाद पत्नी ने अपने पति से सीधे इस मामले पर बात की. उनके मुताबिक, पहले तो एक्टर की हरकतें और बदलती बातें ही बहुत कुछ बयां कर रही थीं. बाद में जब पत्नी ने उनसे सवाल किए, तो उन्होंने कथित तौर पर अपनी बेवफाई स्वीकार कर ली. हालांकि, तान्या ने यह नहीं बताया कि इस बातचीत के बाद दोनों के रिश्ते में क्या बदलाव आया या उन्होंने आगे क्या फैसला लिया.

किस बॉलीवुड कपल की हो रही थी बात?

तान्या पुरी ने इंटरव्यू में किसी भी बॉलीवुड स्टार कपल का नाम नहीं बताया. ऐसे में अब भी सस्पेंस बना हुआ है कि वह किसकी बात कर रही थीं. हालांकि, इंटरव्यू वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी-अपनी थ्योरी बनानी शुरू कर दी. कोई इसे अजय देवगन-काजोल से जोड़ रहा है, तो कोई अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना का नाम ले रहा है. हालांकि, इनमें से किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

image.png
image.png
image.png
image.png

ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं? जन्म के बाद अस्पताल में बदल गई थीं रानी मुखर्जी, मां की सूझबूझ से मिलीं वापस


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola