वीकेंड बनेगा खास! आज ही OTT प्लेटफॉर्म्स पर देख डालें ये अंडररेटेड फिल्में

Updated:
1 / 8
अक्सर बड़ी फिल्मों के शोर में बेहतरीन कहानियां पीछे छूट जाती हैं. अगर आप इस वीकेंड वही पुरानी कहानियों से बोर हो चुके हैं और कुछ नया देखना चाहते हैं, तो 'लूटेरा', 'करीब करीब सिंगल' और 'स्कूप' जैसी 6 अंडररेटेड हिंदी फिल्में और सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. जानिए किस OTT प्लेटफॉर्म पर देखें ये मास्टरपीस.
फुल स्क्रीन में देखें

अंडररेटेड फिल्म, फोटो- इंस्टाग्राम

अक्सर बड़ी फिल्मों के शोर में बेहतरीन कहानियां पीछे छूट जाती हैं. अगर आप इस वीकेंड वही पुरानी कहानियों से बोर हो चुके हैं और कुछ नया देखना चाहते हैं, तो 'लूटेरा', 'करीब करीब सिंगल' और 'स्कूप' जैसी 6 अंडररेटेड हिंदी फिल्में और सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. जानिए किस OTT प्लेटफॉर्म पर देखें ये मास्टरपीस.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 8
OTT पर देखें ये अंडररेटेड' फिल्में और सीरीज
फुल स्क्रीन में देखें

अंडररेटेड फिल्में और सीरीज, फोटो- इंस्टाग्राम

OTT पर देखें ये अंडररेटेड' फिल्में और सीरीज

अक्सर बॉलीवुड की बड़ी और ब्लॉकबस्टर फिल्मों के शोर में कुछ ऐसी नायाब फिल्में पीछे छूट जाती हैं, जो वाकई में एक मास्टरपीस होती हैं. बॉक्स ऑफिस पर भले ही इन्हें वो पहचान न मिली हो जिसकी ये हकदार थीं, लेकिन इनकी कहानी, एक्टिंग और डायरेक्शन में इतना दम है कि ये सीधे दिल में उतरती हैं. अगर आप भी वीकेंड पर वही पुरानी घिसी-पिटी कहानियों से बोर हो चुके हैं, तो ओटीटी (OTT) पर मौजूद ये 'अंडररेटेड' हिंदी फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में होनी चाहिए और आप जरूर देखें.

3 / 8
लूटेरा (Lootera)
फुल स्क्रीन में देखें

लूटेरा, फोटो- इंस्टाग्राम

लूटेरा (Lootera)

रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर लूटेरा एक खूबसूरत रोमांटिक ड्रामा है, जो प्यार, बिछड़ने और उम्मीद की कहानी दिखाती है. शानदार सिनेमैटोग्राफी, संगीत और दमदार अभिनय इस फिल्म को खास बनाते हैं. रिलीज के समय इसे उतनी लोकप्रियता नहीं मिली, लेकिन आज इसे बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है. आप यह फिल्म पर Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

4 / 8
कड़क सिंह (Kadak Singh)
फुल स्क्रीन में देखें

कड़क सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

कड़क सिंह (Kadak Singh)

पंकज त्रिपाठी की कड़क सिंह एक मिस्ट्री-थ्रिलर है, जिसमें याददाश्त खो चुके एक अधिकारी की कहानी दिखाई गई है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं। पंकज त्रिपाठी का शानदार अभिनय और फिल्म की दिलचस्प कहानी। इसे आप Zee 5 OTT पर देख सकते हो.

5 / 8
बारिश और चाऊमीन (Baarish aur Chawmein)
फुल स्क्रीन में देखें

बारिश और चाऊमीन, फोटो- इंस्टाग्राम

बारिश और चाऊमीन (Baarish aur Chawmein)

बारिश और चाऊमीन एक संवेदनशील फिल्म है, जो छोटे शहर की एक महिला के जीवन, उसकी भावनाओं और समाज की सोच को बारीकी से दिखाती है. फिल्म की सादगी, दमदार अभिनय और भावनात्मक कहानी दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है. अगर आपको अलग तरह का सिनेमा पसंद है, तो यह फिल्म आप Zee 5 पर देख सकते हैं.

6 / 8
करीब करीब सिंगल (Qarib Qarib Single)
फुल स्क्रीन में देखें

करीब करीब सिंगल, फोटो- इंस्टाग्राम

करीब करीब सिंगल (Qarib Qarib Single)

इरफान खान और पार्वती तिरुवोथु स्टारर करीब करीब सिंगल एक हल्की-फुल्की रोमांटिक फिल्म है. यह दो अलग स्वभाव के लोगों की यात्रा और रिश्ते की कहानी है, जिसमें हास्य और भावनाएं दोनों हैं. इरफान खान की शानदार स्क्रीन प्रेजेंस इस फिल्म को खास बनाती है. यह अंडररेटेड फिल्म आप Netflix पर देख सकते हैं.

7 / 8
स्कूप (Scoop)
फुल स्क्रीन में देखें

स्कूप सीरीज फोटो- इंस्टाग्राम

स्कूप (Scoop)

स्कूप एक क्राइम-ड्रामा सीरीज है, जो एक पत्रकार की सच्ची कहानी से प्रेरित है. मीडिया, अपराध और न्याय व्यवस्था के बीच फंसी एक रिपोर्टर के संघर्ष को बेहद प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है. करिश्मा तन्ना का दमदार अभिनय और मजबूत कहानी को आप Netflix पर देख सकते हैं.

8 / 8
स्टोलन (Stolen)
फुल स्क्रीन में देखें

स्टोलन, फोटो- इंस्टाग्राम

स्टोलन (Stolen)

स्टोलन एक दमदार सर्वाइवल थ्रिलर है, जिसमें एक बच्चे के लापता होने के बाद घटनाएं तेजी से बदलती हैं. फिल्म समाज में फैली अफवाहों, भीड़ की मानसिकता और इंसानियत जैसे मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से दिखाती है. इसकी तेज रफ्तार कहानी और बेहतरीन अभिनय इसे हाल के समय की सबसे अंडररेटेड फिल्मों में शामिल करते हैं. इस फिल्म को आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola