Toxic Trailer Explained: डबल रोल में यश का अलग लेवल का ‘टॉक्सिक’ अंदाज, कियारा का लव एंगल भी हटके… ट्रेलर में क्या-क्या दिखा?

Updated:
विज्ञापन

टॉक्सिक ट्रेलर, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Toxic Trailer: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें उनका डार्क अवतार देखने को मिला. राया की क्राइम से भरी दुनिया, कियारा संग लव एंगल और जुड़वां भाई वाला ट्विस्ट ट्रेलर को काफी इंटरेस्टिंग बना रहा है. जानिए ट्रेलर में क्या-क्या दिखा.

विज्ञापन

Toxic Trailer Explained: यश और कियारा आडवाणी की मच अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. 8 अगस्त को बेंगलुरु में एक ग्रैंड इवेंट के दौरान करीब 4 मिनट 38 सेकंड लंबा ट्रेलर लॉन्च किया गया. ट्रेलर सामने आते ही फिल्म की कहानी को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. वजह है यश का डार्क अवतार, क्राइम की दुनिया, कियारा के साथ उनकी केमिस्ट्री और सबसे बड़ा ट्विस्ट- यश का जुड़वां भाई. तो आखिर ट्रेलर में क्या दिखाया गया है और फिल्म की कहानी किस तरफ जाती नजर आ रही है? आइए आसान भाषा में समझते हैं.

विज्ञापन

Toxic Trailer: शुरुआत से ही दिखा राया का खतरनाक अंदाज

ट्रेलर की शुरुआत एक बच्चे से होती है, जो बुरी तरह घायल यश के किरदार राया से मदद की गुहार लगाता है. राया खुद भी जख्मी हालत में है, लेकिन उसके हाथ में बंदूक है. अगले ही पल वह गुस्से में बच्चे की तरफ बंदूक तान देता है.

इस एक सीन से ही समझ आ जाता है कि राया कोई टिपिकल हीरो नहीं है. वह ऐसा किरदार है, जिसके अंदर अच्छाई और हिंसा दोनों मौजूद हैं. वह कब क्या कर दे, इसका अंदाजा लगाना आसान नहीं है.

राया की दुनिया में सिर्फ पैसा नहीं, पावर भी है

कहानी 1940 से 1970 के बीच के गोवा में सेट है. उस समय पुर्तगाली शासन का दौर खत्म होने की तरफ था और इसी बीच क्राइम की दुनिया भी तेजी से फैल रही थी.

ट्रेलर में राया को इसी अंडरवर्ल्ड में अपनी जगह बनाते हुए दिखाया गया है. शहर के बड़े गैंगस्टर्स पहले से अपना दबदबा बनाए हुए हैं, लेकिन राया किसी के नीचे काम करने वाला नहीं है. वह अपना साम्राज्य खड़ा करना चाहता है और इसके लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार नजर आता है.

यही वजह है कि ट्रेलर में जगह-जगह गोलियां चलती हैं, गैंगस्टर्स का खून बहता है और राया दुश्मनों से सीधा पंगा लेता दिखाई देता है.

कियारा की एंट्री से कहानी में आया लव एंगल

kiara.jpg
कियारा आडवाणी, फोटो- इंस्टाग्राम

इसके बाद ट्रेलर में कियारा आडवाणी की एंट्री होती है. वह एक सर्कस कंपनी से जुड़ी लड़की के किरदार में नजर आती हैं.

राया की नजर कियारा के किरदार पर पड़ती है और वह उनकी खूबसूरती से प्रभावित होता है. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती दिखाई देती हैं. लेकिन यह सिर्फ एक सिंपल लव स्टोरी नहीं लगती.

राया की जिंदगी पहले से ही क्राइम, पावर और खतरों से भरी है. ऐसे में कियारा का किरदार उसकी जिंदगी में क्या बदलाव लाता है, यह फिल्म में देखने वाली बात होगी.

राया का कैरेक्टर है काफी बिंदास

ट्रेलर में राया को कई महिलाओं के साथ रिश्तों में भी दिखाया गया है. वह अपने हिसाब से जिंदगी जीता है और उसे इस बात की ज्यादा परवाह नहीं कि लोग उसके बारे में क्या सोचते हैं.

एक सीन में वह एक महिला के सामने बिना कपड़ों के नजर आता है. महिला उससे कहती है कि उसे एक सभ्य बातचीत की उम्मीद थी. इस पर राया का जवाब होता है, "Do I look civilised to you? (क्या मैं तुम्हें सभ्य लगता हूं?)"

यह छोटा सा डायलॉग बता देता है कि राया कितना बेफिक्र और अनप्रेडिक्टेबल किरदार है.

अब आता है फिल्म का सबसे बड़ा ट्विस्ट- जुड़वां भाई

yash.jpg
यश, फोटो- इंस्टाग्राम

ट्रेलर के बीच में अचानक यश के एक और किरदार की झलक मिलती है. उसका लुक राया से बिल्कुल अलग है. छोटे बाल, दाढ़ी और चेहरे पर खतरनाक एक्सप्रेशन.

धीरे-धीरे पता चलता है कि यह राया का जुड़वां भाई है. लेकिन ट्विस्ट सिर्फ इतना नहीं है कि फिल्म में यश डबल रोल में हैं. असली खेल यह है कि दोनों भाई एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े दिखाई देते हैं. यानी एक ही चेहरे वाले ये दोनों किरदार कहानी में एक-दूसरे के दुश्मन हैं.

अब सवाल उठता है कि आखिर दोनों भाइयों के बीच दुश्मनी क्यों है? क्या दोनों की सोच अलग है या फिर परिवार से जुड़ा कोई पुराना राज है? ट्रेलर इसका पूरा जवाब नहीं देता.

'टॉक्सिक' में सिर्फ मारधाड़ नहीं, परिवार और धोखा भी है

अगर आपको लग रहा है कि 'टॉक्सिक' सिर्फ बंदूक, गैंगस्टर्स और एक्शन वाली फिल्म है, तो ट्रेलर उससे थोड़ा ज्यादा इशारा करता है. फिल्म में पावर, क्राइम, प्यार, परिवार और धोखे को एक साथ जोड़ा गया है. राया जितना बड़ा बनने की कोशिश करता है, उसकी जिंदगी उतनी ही उलझती जाती है.

एक तरफ उसे क्राइम वर्ल्ड में अपना नाम बनाना है, दूसरी तरफ उसकी पर्सनल लाइफ और परिवार की परेशानियां उसका पीछा नहीं छोड़तीं.

Toxic Release Date: कब रिलीज होगी फिल्म?

'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को KVN Productions और Monster Mind Creations ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म को कन्नड़ और इंग्लिश में शूट किया गया है और इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा.

फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की इंडिया रिलीज डेट बदली, अब इस दिन थिएटर्स में आएगी फिल्म


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola