Imtiaz Ali के घर जल्द बजेगी शहनाई, बेटी Ida Ali ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई, शेयर की तस्वीर

Updated:
विज्ञापन

इम्तियाज अली ने अपनी बेटी इदा अली की सगाई की झलक शेयर की, फोटो - इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कृष्ण अग्रवाल संग सगाई कर ली है. डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर दोनों की खूबसूरत तस्वीर शेयर कर फैंस से आशीर्वाद मांगा. जानिए कौन हैं कृष्ण अग्रवाल और कब होगी शादी.

विज्ञापन

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली के घर इस वक्त खुशी का माहौल है. उनकी बेटी इदा अली ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कृष्ण अग्रवाल के साथ सगाई कर ली है. इस प्राइवेट फंक्शन की एक बेहद प्यारी तस्वीर खुद इम्तियाज अली ने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

विज्ञापन

पिंक साड़ी में दिखीं इदा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

इम्तियाज अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की फोटो शेयर करते हुए फैंस और अपने करीबियों से आशीर्वाद मांगा. फोटो में इदा बेबी पिंक कलर की साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही हैं, वहीं कृष्ण ब्लैक शेरवानी में नजर आ रहे हैं. दोनों एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते हुए काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. फोटो शेयर करते हुए इम्तियाज अली ने लिखा,

"नया-नया सगाई करने वाले इस जोड़े, कृष्ण और इदा के लिए आप सभी का आशीर्वाद चाहिए."
इदा अली और कृष अग्रवाल की सगाई की रस्म,  फोटो - इंस्टाग्राम
इदा अली और कृष अग्रवाल की सगाई की रस्म, फोटो - इंस्टाग्राम

जानिए कौन हैं इम्तियाज अली के दामाद कृष्ण अग्रवाल?

कृष्ण अग्रवाल 24 साल के हैं और एक हेज फंड में क्वांटिटेटिव रिसर्चर के तौर पर काम करते हैं. इदा और कृष्ण काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों को घूमने-फिरने का काफी शौक है. दूसरी तरफ, इदा अली भी अपने पिता की तरह फिल्म मेकिंग की दुनिया में एक्टिव हैं. उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में अपनी पहली शॉर्ट फिल्म 'लिफ्ट' डायरेक्ट की थी. इसके बाद उन्होंने कैलिफोर्निया के डॉज कॉलेज ऑफ फिल्म एंड मीडिया आर्ट्स से अपनी पढ़ाई पूरी की. इदा 'माया' और 'उलझे हुए' जैसे प्रोजेक्ट्स की राइटिंग और डायरेक्शन भी कर चुकी हैं.

'जब वी मेट' से 'रॉकस्टार' तक, इम्तियाज की इन फिल्मों की है अलग कहानी

इम्तियाज अली ने हिंदी सिनेमा में प्यार, रिश्तों और खुद को तलाशने वाली कहानियों को एक अलग अंदाज में पेश किया है. उनकी फिल्मों में 'जब वी मेट', 'लव आज कल', 'रॉकस्टार', 'तमाशा' और 'हाईवे' जैसी फिल्में शामिल हैं, जिन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान मिली. 'जब वी मेट' की गीत और आदित्य की लव स्टोरी हो या 'रॉकस्टार' का जॉर्डन, इम्तियाज ने अपने किरदारों की भावनाओं और उनके सफर को कहानी का अहम हिस्सा बनाया. वहीं 'तमाशा' और 'हाईवे' जैसी फिल्मों में उन्होंने प्यार के साथ पहचान, आजादी और जिंदगी के दूसरे पहलुओं को भी छुआ. यही वजह है कि उनकी फिल्मों को सिर्फ रोमांटिक कहानियों तक सीमित नहीं किया जाता, बल्कि उनमें किरदारों के भावनात्मक सफर की भी खास जगह होती है.

शादी की डेट का अभी खुलासा नहीं

इससे पहले जुलाई के महीने में कृष्ण ने इदा को प्रपोज किया था, जिसकी झलक इदा ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. हालांकि, अभी तक इस कपल ने अपनी शादी की तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.

ये भी पढ़ें: Vvaan Controversy: वन पर मंडराया कानूनी संकट? इस सिंगर का फूटा गुस्सा, बोले- गाना हटाओ वरना लीगल टीम करेगी कार्रवाई

ये भी पढ़ें: 40 की उम्र में Shruti Haasan ने शादी पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- दिखावे पर खर्च से बेहतर चैरिटी कर दो

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola