Happy New Year: दीपिका नहीं, ऐश्वर्या राय थीं पहली पसंद, अभिषेक बच्चन की वजह से ठुकराई थी शाहरुख की फिल्म

Updated:
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय बच्चन, फोटो- इंस्टाग्राम

शाहरुख खान की 'हैप्पी न्यू ईयर' एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फराह खान ने यह फिल्म पहले ऐश्वर्या राय बच्चन को ऑफर की थी. जानिए क्यों ऐश्वर्या ने इस फिल्म को ठुकरा दिया था.

विज्ञापन

Happy New Year: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था. फराह खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई और शाहरुख-दीपिका की जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण पहली पसंद नहीं थीं? दरअसल, फराह ने इस फिल्म का ऑफर पहले ऐश्वर्या राय बच्चन को दिया था. हालांकि, ऐश्वर्या ने यह फिल्म करने से मना कर दिया. अब ऐश्वर्या का एक पुराना बयान फिर से चर्चा में है, जिसमें उन्होंने बताया था कि आखिर उन्होंने इतनी बड़ी फिल्म को क्यों छोड़ दिया था.

ऐश्वर्या राय बच्चन ने बताया क्यों ठुकराई हैप्पी न्यू ईयर

ऐश्वर्या राय बच्चन के इस पुराने बयान में वह बता रही हैं कि ‘हैप्पी न्यू ईयर’ उनके लिए फिल्मों में वापसी का शानदार मौका हो सकता था. बेटी आराध्या के जन्म के बाद एक्टिंग से ब्रेक लेने के बाद यह फिल्म उनके कमबैक के लिए बिल्कुल सही साबित हो सकती थी. ऐश्वर्या ने कहा था,

जब मुझे उस फिल्म के लिए पूछा गया था, तो एक तरह से देखें तो यह मदरहुड के बाद मेरे लिए एक परफेक्ट कमबैक हो सकती थी. अगर इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म में आपको ऐसा किरदार मिले, जिसकी रिलीज और बॉक्स ऑफिस को लेकर पहले से इतनी उम्मीद हो, तो आप समझ सकते हैं कि उसका कितना बड़ा असर हो सकता है. मैं सोचती हूं कि हे भगवान, मैं कितना बड़ा स्टेटमेंट दे सकती थी. सच कहूं तो ऐसी फिल्म करने का मौका शानदार था.

‘मनवा लागे’ को लेकर भी किया था जिक्र

ऐश्वर्या ने आगे बताया था कि अगर सिर्फ एक अभिनेत्री के तौर पर उनसे पूछा जाता, तो वह इस फिल्म को जरूर करतीं। उन्होंने फिल्म के गाने ‘मनवा लागे’ का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा था,

लेकिन मुझे नहीं पता कि अभिषेक के साथ यह सब किस तरह होता. वह पहले से ही फिल्म में था. इसलिए मैंने फराह से कहा था कि अगर आप मुझसे सिर्फ एक अभिनेत्री के तौर पर पूछें, तो मैं जरूर यह फिल्म करूंगी. ‘मनवा लागे’ शानदार होता. लेकिन मुझे लगा कि उस परिस्थिति में यह ठीक से काम नहीं करता.

ऐश्वर्या के तौर पर फैसला आसान नहीं था, लेकिन पत्नी बनकर चुना ये रास्ता

ऐश्वर्या के लिए यह फैसला आसान नहीं था. वह जानती थीं कि ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी बड़ी फिल्म उनके करियर के लिए शानदार वापसी हो सकती थी. इसके बावजूद उन्होंने अपने निजी रिश्ते को ध्यान में रखते हुए फिल्म से दूरी बनाने का फैसला किया. अपने पुराने बयान में ऐश्वर्या ने कहा था, “एक प्रोफेशनल और एक अभिनेत्री के तौर पर इस फिल्म से पीछे हटना मेरे लिए बिल्कुल आसान नहीं था. लेकिन एक पत्नी के तौर पर आपको उस फैसले तक पहुंचना पड़ता है.”

ऐश्वर्या राय बच्चन का शानदार फिल्मी करियर

ऐश्वर्या राय बच्चन भारत की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं. वह मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीत चुकी हैं और हिंदी के साथ-साथ इंटरनेशनल सिनेमा में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं. उन्होंने ‘देवदास’, ‘जोधा अकबर’, ‘गुरु’, ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘ताल’ जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं. ऐश्वर्या ने कान्स फिल्म फेस्टिवल जैसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसकी वजह से वह दुनियाभर में भारत के सबसे पहचाने जाने वाले चेहरों में शामिल हुईं. ऐश्वर्या की शादी अभिनेता अभिषेक बच्चन से हुई है और दोनों की बेटी आराध्या बच्चन हैं.


ये भी पढ़ें: Cannes में ऐश्वर्या राय को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- वो आपको खुश करने नहीं आईं


विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola